रायगढ़। जिले के प्रसिद्ध संस्कार पब्लिक स्कूल और संस्कार क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों ने लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कोच पंकज बोहिदार ने बताया कि वरिष्ठ खिलाड़ी और मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में 5 खिलाडिय़ों का विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है।
- बीसीसीआई अंडर-16 प्रतियोगिता: निखिल पटेल और अंशुल सिंह का चयन स्टेट कैम्प के लिए हुआ है।
- स्कूली गेम्स अंडर-17: अंकित बंजारे, आदित्य शर्मा और नितीन सेन गुप्ता का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता पर मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा, प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा, मुख्य कोच पंकज बोहिदार, सहायक कोच शरद यादव और सभी स्टॉफ तथा पालकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।























