छोड़कर सामग्री पर जाएँ

महापौर व सभापति ने नवनियुक्त एल्डरमैनों का किया स्वागत, दी शुभकामनाएँ

Mayor and Chairman welcome newly elected aldermen

रायगढ़। नगर निगम महापौर कार्यालय में नवनियुक्त मनोनीत एल्डरमैनों का महापौर जीवर्धन चौहान एवं नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू ने पुष्पमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि मनोनीत एल्डरमैन नगर निगम की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। उनका अनुभव और सुझाव शहर के विकास, जनहित के कार्यों तथा नागरिकों की समस्याओं के समाधान में उपयोगी साबित होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी एल्डरमैन जनसेवा की भावना, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए नगर के सर्वांगीण विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल जिम्मेदारी निभाना ही नहीं, बल्कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना भी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त एल्डरमैन नगर निगम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर सभी नवनियुक्त मनोनीत एल्डरमैनों ने नगर के विकास, जनहित के कार्यों तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया। नवनियुक्त मनोनीत एल्डरमैनों में ज्ञानेश्वर सिंह गौतम, मनोज शर्मा, मनीष गांधी, प्रदीप श्रृंगी, सुनील थवाईत, संजय जगवानी, शशिकांत शर्मा एवं पप्पू कुमार शामिल रहे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: