छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जिस जमीन पर सांई वाटिका, वह अब भी कृषि भूमि

IMG 20260913 WA0011
  • क्या दूसरी जमीन पर हुई प्लॉटिंग, बोईरदादर में मिली थी अनुमति

रायगढ़, (केलो प्रवाह)। बोईरदादर क्षेत्र में बनी रिहायशी कॉलोनियां कई राज समेटे हुए हैं। जमीनों की लोकेशन को लेकर भी स्पष्टता नहीं है। ऐसी ही एक कॉलोनी आशियाना एस्टेट्स की सांई वाटिका भी है। जिस भूमि पर प्लॉटिंग की अनुमति ली गई थी, वह तो अब भी कृषि भूमि है। तो फिर कॉलोनी किस जमीन पर बन गई। आशियाना एस्टेट्स के मालिक अनिल गोयल हैं। उन्होंने बोईरदादर के खसरा नंबर 57/65/3 रकबा 0.401 हे. में सांई वाटिका कॉलोनी स्थापना की अनुमति ली। 20 नवंबर 2015 को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने विकास अनुज्ञा दी थी।

उक्त खसरा नंबर पर 24 प्लॉट काटकर बेचे गए। लेआउट भी एप्रुव हो गया। मतलब उस जमीन पर कॉलोनी तैयार हो जानी थी। अब राजस्व अभिलेख देखने पर पता चल रहा है कि भूमि तो अब भी मौजूद है। खसरा नंबर 57/65/3 का रकबा अब 0.365 हे. है। इसके मालिक गोबिंदा नोनियां पिता प्रसादी नोनियां हैं। मतलब रकबा भी कम हो गया। तो फिर सवाल यह है कि कॉलोनी कहां स्थापित हुई।

अवैध कॉलोनियों को बसाने वाले पटवारी
बोईरदादर में कई अवैध कॉलोनियां भी हैं, जहां प्लॉट काटकर बेचने की अनुमति नहीं थी। बिना किसी विकास अनुज्ञा के कुछ पटवारियों धड़ाधड़ बिक्री नकल दिए। अब ये कॉलोनियां नगर निगम से सुविधाएं मांग रही हैं। जो काम बिल्डर या भूमि स्वामी को करना था, वह निगम को करना पड़ रहा है। न तो सडक़ बनाई गई और न ही नाली। मकान तेजी से बनते जा रहे हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: