छोड़कर सामग्री पर जाएँ

तेज रफ्तार का कहर : ट्रक ने सरपंच प्रत्याशी को रौंदा, मौके पर मौत, गांव में छाया मातम

sarpan j 1

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कोड़की पारा पंचायत की सरपंच प्रत्याशी कुसुमा चंद्राकर की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा देवभाग थाना क्षेत्र में हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

कैसे हुआ हादसा?
मृतिका कुसुमा चंद्राकर अपने पति देवानंद चंद्राकर के साथ बाइक पर सवार होकर ओडिशा जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक को देखकर बाइक अनियंत्रित हो गई और कुसुमा नीचे गिर गईं। इसी दौरान ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

गांव में पसरा मातम
हादसे की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि कुसुमा चंद्राकर गांव में बेहद लोकप्रिय थीं और सरपंच पद की मजबूत प्रत्याशी थीं। उनकी मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस कर रही है जांच
फरार आरोपी ट्रक चालक की तलाश में पुलिस जुट गई है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि हादसे की वजह लापरवाही थी या फिर कोई अन्य कारण। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: