छोड़कर सामग्री पर जाएँ

तेज रफ्तार का कहर : ओवरलोड हाईवा की टक्कर से बड़ा हादसा, चालक-परिचालक केबिन में फंसे, बीएसपी कर्मचारी गंभीर

3245

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आज सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. एक ओवरलोड रेत से भरी हाईवा बाइक सवार को ठोकर मारते हुए एक लोहे के पोल से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा का सामने का हिस्सा पूरी तरह से अंदर धंस गया, और उसमें बैठे चालक और परिचालक दोनों अंदर फंस गए. दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने दोनों को बाहर निकाला.

बता दें, यह हादसा टाउनशिप और पावर हाउस को जोड़ने वाले ओवर ब्रिज पर हुआ, जहां भारी वाहनों को पहले ही प्रतिबंधित किया गया था. तेज रफ्तार हाईवा सेक्टर 1 से नंदिनी जाने वाले ओवर ब्रिज पर आ रहा था. जैसे ही हाईवा ब्रिज से नीचे उतरा, वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे बीएसपी कर्मचारी को ठोकर मार दिया. ठोकर लगने से कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: