छोड़कर सामग्री पर जाएँ

25 जनवरी को लोकतंत्र का महापर्व!
“मेरा भारत, मेरा वोट” थीम के साथ स्कूलों से दफ्तरों तक गूंजेगी मतदाता प्रतिज्ञा

images 2 2

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 जनवरी को पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters’ Day) पूरे उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “मेरा भारत, मेरा वोट” निर्धारित की गई है, जिसका उद्देश्य लोकतंत्र को सशक्त बनाते हुए नागरिकों, विशेषकर युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता एवं सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करना है।इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा परिपत्र जारी कर दी गई है।

जारी परिपत्र के अनुसार 25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर  प्रदेश के सभी स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों में निर्धारित थीम पर वाद-विवाद, चर्चा तथा चित्रकला, पेंटिंग, निबंध लेखन, नाटक, गीत जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार के समस्त विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) तथा जिला एवं राज्य स्तरीय कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मतदाता प्रतिज्ञा ली जाएगी। यह प्रतिज्ञा 25 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे अथवा यथोचित समय पर आयोजित की जाएगी।

इसके साथ ही सभी शासकीय व सार्वजनिक उपक्रम कार्यालय एवं शिक्षण संस्थानों में भारत निर्वाचन आयोग के लोगो, जो मतदान के महत्व की पुष्टि करता है का उपयोग आधिकारिक वेबसाइटों में भी किया जाएगा ।साथ ही, राज्यभर में आयोजित सभी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के फोटोग्राफ्स, जहां संभव हो, #NVD2026 हैशटैग के साथ संबंधित शासकीय सोशल मीडिया हैंडल अथवा वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: