छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के स्वास्थ पर सरकार की नजर, डॉक्टरों और फिजियोथेरेपिस्ट की लगाई ड्यूटी, आदेश जारी

teejan bai

दुर्ग। पद्म विभूषण और देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित पंडवानी गायिका तीजन बाई के स्वास्थ की नियमित जांच के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने डॉक्टर, फिजियोथेरेपिस्ट और एएनएम की ड्यूटी लगाई है। इसका आदेश जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जारी किया है। बता दें कि तीजन बाई एक साल से लकवे से पीड़ित हैं और गनियारी स्थित अपने निवास में ही रहकर उपचार करवा रही है।

बता दें कि एक साल पहले अपने बेटे की मौत के बाद सदमे से वह अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पा रही हैं। उनकी खराब सेहत को देखते हुए सरकार ने उनके इलाज की प्रक्रिया तेज कर दी है। पिछली भूपेश बघेल सरकार में जब तीजन बाई के बीमार होने की खबरें सामने आई थीं, तो पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने फोन पर उनसे बात की थी और उसी के बाद उनका इलाज शुरू किया गया था। अब वर्तमान भाजपा सरकार ने उनकी नियमित देखभाल के लिए डॉक्टरों और फिजियोथेरेपिस्ट की टीम तैनात की है, जो प्रतिदिन उनकी सेहत की जांच करेगी। तीजन बाई का हालिया स्वास्थ्य उनके चाहने वालों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

देखें आदेश

whatsapp image 2024 09 18 at 106120221246567277667

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: