छोड़कर सामग्री पर जाएँ

त्रिस्तरीय पंचायतों का प्रथम सम्मेलन 4 से 12 मार्च के बीच ! उपसरपंच, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्षों का होगा चुनाव

image 2025 02 28T190522.222

रायपुर। पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद अब ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों और जिला पंचायतों में नए नेतृत्व के चयन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। पंचायत संचालनालय ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश जारी कर 4 मार्च से 12 मार्च के बीच प्रथम सम्मेलन आयोजित करने और उपसरपंच, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न कराने को कहा है।

गौरतलब है कि त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि इन्हीं पदों पर निर्वाचित प्रतिनिधि पंचायत स्तर पर शासन संचालन की जिम्मेदारी निभाते हैं। पंचायत संचालनालय के निर्देशों के अनुसार, संबंधित जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से पूरी की जाए। प्रदेश में नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण और आगामी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर भी यह सम्मेलन अहम साबित होगा।

whatsapp image 2025 02 28 at 69030419968639720914

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: