छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चपले में अज्ञात बुजुर्ग की लाश मिलने से इलाके में सनसनी

खरसिया, 20 दिसंबर। खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चपले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ पुठ्ठा फैक्ट्री के समीप स्थित श्मशान घाट के पास, तालाब किनारे एक गड्ढे में एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शनिवार को स्थानीय लोगों ने जब गड्ढे में शव देखा, तो यह खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू की। पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती मृतक की पहचान करना था। जांच के दौरान यह महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई कि मृतक की पहचान अघोरीराम बघेल के रूप में हुई है, जो टुन्ड्री, बाड़ादरहा के निवासी थे। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था और वे पिछले एक माह से घर से लापता थे।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आकस्मिक मृत्यु है, आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य संदिग्ध कारण है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: