Skip to content

रायगढ़ में वीरान पड़ा ‘कृष्ण कुंज’ : एक एकड़ में होना था विकास, अब जमीन पर हो रहा अतिक्रमण, प्लांटेशन कर वन विभाग ने झाड़ा पल्ला

E0A495E0A583E0A4B7E0A58DE0A4A3E0A495E0A581E0A482E0A49CE0A4B0E0A4BEE0A4AFE0A497E0A4A2E0A4BC

रायगढ़। पूर्व सरकार ने जिले के सभी नगरीय निकायों को क्षेत्र के अंदर एक एकड़ जमीन पर कृष्ण कुंज विकसित करने का आदेश दिया था। जमीन चिह्नांकित कर वन विभाग की सहायता से वृक्षारोपण किया जाना था। रायगढ़ नगर निगम ने बांजीनपाली में एक एकड़ जमीन दी थी। लेकिन अब यह वीरान पड़ा है। यहां कोई आता-जाता भी नहीं। पिछली कांग्रेस सरकार ने 2022 में राम वनगमन पथ के बाद भगवान कृष्ण के नाम पर स्थल विकास करने का आदेश दिया था। नगरीय प्रशासन विभाग ने शहरी निकायों को एक एकड़ भूमि चिह्नित

कर उसमें वृक्षारोपण करने का आदेश दिया था। न्यूनतम एक एकड़ जमीन पर वन विभाग की सहायता से तय मैप के हिसाब से विकास करना था। रायगढ़ नगर निगम ने बांजीनपाली में एक एकड़ जमीन वन विभाग को दी थी। गेट का डिजाइन भी तय किया गया था। बारबेड वायर से घेराव करते हुए अंदर प्लांटेशन किया गया था। सरकार बदली तो कृष्ण कुंज को विकसित करने की योजना बंद हो गई। अब इस जगह पर कोई घूमने तक नहीं जाता। प्लांटेशन भी कम किए गए।

बनाकर भूल गया वन विभाग

प्रदेश के 49 निकाय ऐसे भी थे जहां एक एकड़ जमीन नहीं मिली। खरसिया नपा, नपं धरमजयगढ़, घरघोड़ा, बरमकेला, किरोड़ीमल नगर और पुसौर में तो एक एकड़ जमीन भी नहीं मिल सकी।बांजीनपाली में जहां कृष्ण कुंज है, वहीं कई एकड़ सरकारी जमीन खाली पड़ी है। इस पूरे क्षेत्र को भी खेल मैदान या ऑक्सीजोन की तरह विकसित किया जा सकता था। लेकिन अब यहां अतिक्रमण होने लगा है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: