छोड़कर सामग्री पर जाएँ

IPL की वापसी तय : सामने आई नई तारीख, इस दिन से फिर गूंजेगा मैदान! लेकिन कहां होंगे मुकाबले? जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

PBKS vs DC

IPL 2025 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के कारण कुछ समय के लिए सस्पेंड किए गए टूर्नामेंट को अब दोबारा शुरू किया जा सकता है। 8 मई को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले को सुरक्षा कारणों से बीच में रोक दिया गया था। इसके अगले दिन बीसीसीआई ने पूरे टूर्नामेंट को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया था। लेकिन अब हालात काबू में आने और सीजफायर लागू होने के बाद एक बार फिर क्रिकेट के इस महाकुंभ की वापसी तय मानी जा रही है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, IPL 2025 की नई तारीख 15 या 16 मई हो सकती है। बीसीसीआई इस वीकेंड एक अहम मीटिंग आयोजित करने जा रही है, जिसमें सभी फ्रेंचाइज़ी और अधिकारी शामिल होंगे। उसी बैठक के बाद टूर्नामेंट के वेन्यू और संशोधित शेड्यूल का ऐलान किया जाएगा। बोर्ड ने सभी टीमों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वे अपने खिलाड़ियों को तत्काल वापस बुलाएं, क्योंकि स्थगन के बाद कई खिलाड़ी देश-विदेश लौट चुके हैं।

इन 3 शहरों में हो सकते हैं बचे हुए मैच

सूत्रों के अनुसार, टूर्नामेंट के बचे हुए मुकाबले तीन शहरों – बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद – में कराए जा सकते हैं।

  • एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
  • एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद

हालांकि बीसीसीआई की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इन वेन्यूज की सुरक्षा और लॉजिस्टिक तैयारियों को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि इन्हीं जगहों को प्राथमिकता दी जाएगी।

ipl 29094044030996818908

प्लेऑफ की जंग में जबरदस्त टक्कर

IPL 2025 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, और प्लेऑफ की जंग और भी रोमांचक हो गई है। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल टॉप 5 में काबिज हैं। इनमें से केवल चार टीमें ही प्लेऑफ का टिकट हासिल कर पाएंगी। गुजरात और आरसीबी यदि अपने अगले-एक मुकाबले भी जीत जाते हैं, तो उनका प्लेऑफ में पहुंचना तय माना जा रहा है, क्योंकि दोनों टीमें 16-16 अंकों पर हैं। अब सबकी निगाहें बीसीसीआई की अगली घोषणा पर टिकी हैं। अगर सबकुछ योजना के मुताबिक रहा, तो आने वाले हफ्ते में आईपीएल की गूंज फिर से स्टेडियम में गूंजेगा।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: