छोड़कर सामग्री पर जाएँ

डेंगू नियंत्रण के लिए कलेक्टर ने छुट्टी के दिन भी किया फील्ड निरीक्षण

रायगढ़, 4 अगस्त 2024। डेंगू सोर्स रिडक्शन के लिए आज रविवार को छुट्टी के दिन कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के साथ स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की टीम शहर के वार्ड में उतरी। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव भी उपस्थित रहे। शहर में डेंगू के प्रकरण के मद्देनजर कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने वार्ड क्रमांक 12 व 13 के गली और मोहल्ले में पहुंच कर घरों, बंद पड़े मकान, बड़े शॉप के गोदाम एवं कबाड़ में सोर्स रिडक्शन करने ऐसे गोदाम, बड़े भवन, स्टोर रूम आदि जगहों पर लोगों को साफ -सफाई के लिए समझाइश दी है। इसके साथ ही जहां नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम को प्रवेश करने नही दे रहे हैं, वहां पुलिस के जवान भी साथ में देने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने निगम को वार्ड के ऐसे घर एवं बड़े भवन जहां लोग नही रह रहे हैं। ऐसे भूमिस्वामी से संपर्क कर साफ -सफाई करवाने अथवा निगम से साफ -सफाई करवा कर राशि वसूल करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने रैपिड रिस्पॉन्स टीम को वार्ड के सभी छतों और ऐसे स्थानों में अनिवार्य रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए जहां डेंगू के लार्वा पनप सकते है। इस दौरान खुले में पड़ी कंडम गाडिय़ों के मालिकों से संपर्क कर साफ -सफाई करवाने एवं कंडम गाडिय़ां को उन स्थानों से हटवाने के निर्देश नगर निगम और एसडीएम को दिए।

कलेक्टर श्री गोयल ने समझाइश के बाद भी लापरवाही बरतने वाले लोगों पर पेंडेमिक एक्ट के तहत् नगर निगम को कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि डेंगू के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की टीम प्रतिदिन कार्य कर रही है। आज रविवार को टीम भी मुस्तैदी से अपने कार्य में लगी हुई है।

img 20240804 wa00136456313430518570658

डेंगू को देखते हुए राज्य स्तर से टीम भी सर्वे के लिए रायगढ़ पहुंची हुई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि डेंगू के लिए सभी को मिलकर गंभीरता से प्रयास करने होंगे। उन्होंने घरों को बंद करके गए लोगों को टीम का सहयोग करने को कहा, ताकि उन जगहों पर जलजमाव के कारण डेंगू से मोहल्ले के लोग प्रभावित न हो।

img 20240804 wa00155944308388063506444

उन्होंने कहा कि डेंगू के प्रकरणों में गिरावट लाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने वार्ड पार्षद व जनप्रतिनिधियों को वार्डवासियों के साफ -सफाई एवं डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरुक करने के साथ ही जनसामान्य को डेंगू से सतर्क रहने की अपील की है।

img 20240804 wa00166021758956163994259

उल्लेखनीय है कि डेंगू के बढ़ते प्रकरण के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में डेंगू सोर्स रिडक्शन का कार्य किया जा रहा है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की टीम संयुक्त रूप से अधिक प्रभावित क्षेत्रों में घरों में पहुंच लोगों से मिलकर डेंगू संभावित स्थानों का निरीक्षण कर दवाईयों का मौके पर छिटकाव भी किया जा रहा है।

img 20240804 wa00121610067943474368619

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

विकास पाण्डेय ने RIG24 Media Network से Journalism की शुरुआत की। Finance (NBFC) क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के बाद उन्होंने BJMC की Professional Degree प्राप्त की। अक्टूबर 2021 से वे ‘केलो प्रवाह’ की Digital Journalism से जुड़े हैं और Web News Portal के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive Reports, Politics, Finance, Infrastructure, Employment, Development, Crime और जनहित के मुद्दों पर निरंतर लेखन करते हैं।

Share: