रायगढ़। सरगुजा जिले के मैनपाट तहसील अंतर्गत उप तहसील राजापुर में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ विधायक रामकुमार टोप्पो द्वारा की गई कथित मारपीट का मामला अब तूल पकडऩे लगा है। इस घटना को लेकर रायगढ़ में भी पटवारी संघ ने कलेक्टर के माध्यम से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। संघ ने कार्रवाई नहीं होने पर किसी भी समय बिना पूर्व सूचना के आंदोलन करने को बाध्य होने की बात कही है।
सरगुजा जिले के मैनपाट तहसील अंतर्गत उप तहसील राजापुर में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ विधायक रामकुमार टोप्पो द्वारा की गई कथित मारपीट के मामले मेें सोमवार को रायगढ़ में राजस्व पटवारी संघ ने कलेक्टर के माध्यम से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि द्वारा किसी शासकीय सेवक के साथ इस तरह का दुव्र्यवहार अत्यंत ही शर्मनाक है। राजस्व पटवारी संघ इस घटना की कड़ी निंदा करता है।
संघ की ओर से कहा गया कि यह न केवल एक शाायकीय कर्मचारी की गरिमा पर प्रहार है बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था और कानून को खुली चुनौती देने जैसा कृत्य है। उन्होने दोषी को गिरफ्तार करने के साथ-साथ उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। संघ ने ज्ञापन में माध्यम से कहा है कि शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर बिना किसी पूर्व सूचना के वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।






















