Skip to content

दक्षिण भारत, तमिलनाडु के भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को किया आनंदित

IMG 20250829 WA0253
  • भाव-भंगिमाओं और मुद्राओं ने बांधा समां, रोमांचित हुए कला-प्रेमी

रायगढ़, 29 अगस्त 2025। 40वें चक्रधर समारोह के तीसरे दिन रामलीला मैदान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का वातावरण उस समय रोमांचित हो उठा जब बेंगलुरु से पहुंची भरतनाट्यम गुरु श्रीमती बाला विश्वनाथ और उनकी टीम ने मंच पर दक्षिण भारत, तमिलनाडु के भरतनाट्यम की भव्य प्रस्तुति दी। भाव-भंगिमाओं और सधी हुई मुद्राओं से सजे इस नृत्य ने उपस्थित दर्शकों को आनंद और सौंदर्य का अद्भुत अनुभव कराया। श्रीमती बाला विश्वनाथ और उनकी टीम द्वारा आज चक्रधर समारोह में भगवान शिव, मां दुर्गा, मां महिषासुर मर्दानी की स्तुति पर आधारित भक्तिमय प्रदर्शन से लोगों को भाव विभोर किया।

श्रीमती बाला विश्वनाथ और उनकी टीम ने भरतनाट्यम की परंपरागत शैली में विभिन्न रचनाओं को प्रस्तुत किया। नृत्य की लय, गति और भाव-प्रदर्शन ने दर्शकों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की गहराई से जोड़ दिया। मंच पर जब एक-एक भाव और मुद्रा सजीव हुई तो पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा।
गौरतलब है कि श्रीमती बाला विश्वनाथ और उनकी टीम ने भरतनाट्यम की प्रस्तुतियों से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी कला ने विभिन्न मंचों पर भारतीय शास्त्रीय नृत्य की गरिमा को बढ़ाया है।

गुरु श्रीमती बाला विश्वनाथ दूरदर्शन की ग्रेडेड कलाकार हैं। उदया टी वी, जया टी वी, चंदन टी वी आदि दक्षिण भारतीय चैनलों पर उनके नृत्य कार्यक्रम निरंतर प्रसारित होते हैं। ऐसे कला निपुण कलाकार भारतीय संस्कृति और शास्त्रीय नृत्य की परंपरा को आगे बढ़ाने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। दर्शकों ने भी इस अद्भुत प्रस्तुति को अविस्मरणीय बताते हुए मुक्तकंठ से प्रशंसा की। तीसरे दिन की यह संध्या निश्चित रूप से 40वें चक्रधर समारोह के इतिहास में आज एक सुनहरा अध्याय बनकर दर्ज हुई।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

वेब न्यूज एडिटर

विकास पाण्डेय वर्तमान में रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के प्रतिष्ठित समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के डिजिटल विंग 'kelopravah.news' में न्यूज़ एडिटर के रूप में समाचार लेखन, ग्राउंड रिपोर्टिंग और संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 15 वर्षों के NBFC क्षेत्र के अनुभव के बाद, समय की परिस्थितियों के कारण उन्होंने पत्रकारिता को चुना और 'RIG24 Media Network' जॉइन किया। वहां कार्य करते हुए ही उन्होंने BJMC की प्रोफेशनल डिग्री प्राप्त की और अपनी कार्यकुशलता के दम पर सीनियर न्यूज़ एडिटर के पद तक पहुँचे। अक्टूबर 2021 से वे 'केलो प्रवाह' के वेब पोर्टल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का कुशल संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। विकास विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रमों, जनसरोकार, राजनीति, खेती-किसानी, स्पोर्ट्स, ऑटोमोबाइल और करियर (Job) जैसे विभिन्न विषयों पर पाठकों की रुचि के अनुसार निरंतर और सरल शैली में सक्रिय रूप से लेखन कर रहे हैं।

Share: