छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दरोगामुड़ा जुटमिल के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी जूटमिल पुलिस

Untitleddesign 20260307 011346 0000

रायगढ़। आज दिनांक 02 अगस्त 2024 के सुबह करीब 08.30 बजे थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को दरोगामुड़ा रेलवे ट्रैक किनारे अप लाइन पर अज्ञात युवक का शव पड़े होने की सूचना मिला। सूचना पर थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। जहां हावड़ा-मुबई अप लाइन रेलवे ट्रैक में करीब 25-30 वर्ष के युवक का शव पड़ा मिला। अज्ञात मृतक के दाहिने हाथ के कलाई में गोदना से आशीष लिखा हुआ और मौली धागा पहना है। बॉडी के पास एक स्लीपर चप्पल मिला है। थाना प्रभारी व उनके स्टाफ द्वारा आसपास के क्षेत्रों में मृतक के वारिसानों का पता किया गया, पता नहीं चला।

थाना प्रभारी द्वारा मृतक की पहचान के लिए जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को उनके थाना/चौकी के गुम इंसान का मिलान कर सूचना देने जानकारी साझा की गई है। मृतक के शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी रूम में रखा गया है। जूटमिल पुलिस द्वारा विभिन्न व्हाटसअप ग्रुप में मृतक के फोटो शेयर कर मृतक के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी जूटमिल के मोबाइल नंबर 7389575109 या जांचकर्ता प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी 8770711748 को सूचित करने की अपील की गई है।

img 20240802 wa00121911464971536723966
img 20240802 wa00112787311058210509339
img 20240802 wa00136184231045063711271

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: