धमतरी। जिले के कोकड़ी गांव में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां दो जुड़वा भाइयों की कुएं में लाश मिली। दोनों बच्चे कल दोपहर से लापता थे और काफी समय तक खोजबीन करने के बाद उनका शव कुएं में मिला।
जानकारी के अनुसार, 6 साल के जुड़वा भाई होरीलाल और डोमन साहू दोपहर से गायब थे। आसपास के इलाकों में उन्हें ढूंढने के बाद खंडहर जैसे घर के पास स्थित कुएं में दोनों बच्चे गिरे हुए मिले। बच्चों के शव को देर रात रेस्क्यू टीम ने गहरे कुएं से निकाला। पुलिस का मानना है कि बच्चे खेलते-खेलते कुएं में गिर गए होंगे।
गांव में शोक की लहर
इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, और आशंका जताई जा रही है कि यह एक हादसा था।
पुलिस की जांच जारी
कुरूद थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि कुएं में सुरक्षा की कमी है, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस बच्चों के लापता होने और कुएं में गिरने के मामले में हर पहलू की जांच कर रही है।

























