Skip to content

सरडामाल (नंदेली) में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव

IMG 20260312 WA0004
  • जब-जब धरती पर अत्याचार दुराचार पापाचार बढ़ता है तब-तब प्रभु श्रीकृष्ण का अवतार होता है- पं.पुरुषोत्तम पंडा

नंदेली– रायगढ़ जिले के पश्चिम में बसे गांव सरडामाल में जागृति महिला ग्राम संगठन द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में तीसरे दिवस की कथा में ध्रुव चरित्र प्रहलाद चरित्र कथा का प्रसंग सुनाया गया। बुधवार को चतुर्थ दिवस की कथा हुई इसमें बामन अवतार, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्म एवं अखिल ब्रह्मांड नायक श्री बांके बिहारी का जन्मोत्सव हुआ। इस जन्मोत्सव में समस्त माता बहनों एवं श्रद्धालु भक्तगणों द्वारा हर्सोल्लास के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। कथा वाचक पं.पुरुषोत्तम पंडा जी के अनुसार जब-जब धर्म की हानि होती है अधर्म बढ़ने लगता है तब तब भगवान स्वयं की रचना करते हैं। मानव की रक्षा, दुष्टों के विनाश, धर्म की पुनर्स्थापना के लिए भगवान अवतार लेते हैं।
सर्वेश सर्व सुधार को अवतार लो, अवतार लो।
आओ जगत उद्धार को अवतार लो, अवतार लो।।         

कृष्ण जन्म का प्रसंग शुरू होते ही पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं द्वारा नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के भजनों के साथ झुमने लगे पूरा पंडाल कृष्णमयी हो गया, पूरा भागवत पंडाल श्री कृष्ण का जयकारा से गूंजायमान हो गया। श्रीकृष्ण की झांकी स्थल पर शोभायमान हो रही थी। इस कथा में ग्राम सरडामाल के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लोगों की काफी भीड़ हो रही है। यह बताना अतिशयोक्ति नहीं होगा की कथा वाचक पंडित पुरुषोत्तम पंडा जी के मुख से कथा सुनने के बाद लोग प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं उनकी कथा में जिस तरह की मिठास है मानो हर बार सुनने का मन करता हो। सुमुधुर मुख हास से मानो मोती झरते हो।

ग्राम सरडामाल के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि इन दिनों गांव में भक्ति की अविरल धारा बह रही है जिससे गांव के समस्त श्रद्धालुओं के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों का भी कल्याण हो रहा है। सरडामाल में श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा होने से गांव में काफी उत्साह का माहौल है इस महान यज्ञ में सभी समयानुसार आहुति देने के लिए तैयार खड़े हैं खासकर मातृशक्ति इस कथा में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। जागृति महिला ग्राम संगठन के प्रमुख श्रीमती रामेश्वरी साहू ने समस्त भागवत प्रेमियों को कथा श्रवण हेतु आप आने के लिए निवेदन की हैं।

     

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

Kelopravah News : यह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से 32 वर्षों से संचालित प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का आधिकारिक न्यूज़ डेस्क (Editorial) अकाउंट है। इस आईडी के माध्यम से हमारे अनुभवी पत्रकारों और संपादकीय टीम द्वारा रायगढ़ के गांव-गांव की घटनाओं, छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों और जनहित के समाचारों को तथ्यों की जांच के बाद प्रकाशित किया जाता है। अक्टूबर 2021 से डिजिटल क्षेत्र में सक्रिय, हमारी टीम देश-दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को पूरी शुचिता और एविडेंस के साथ पाठकों तक पहुँचाने के प्रति प्रतिबद्ध है।

Share: