छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सिंगर नितिन दुबे और शर्मिला विश्वास का नया गीत “थम के बरस” हुआ रिलीज

IMG 20240810 WA0052
  • खरसिया के भारत केशरवानी और झारखंड की अंकिता की जोड़ी ने बरसात में छेड़ी मोहब्बत की सुरीली धुन

रायपुर: छत्तीसगढ़ संगीत जगत के मशहूर गायक और संगीतकार नितिन दुबे और सुप्रसिद्ध गायिका शर्मिला विश्वास की सिंगिंग जोड़ी का नया गीत “थम के बरस” 10 अगस्त को नितिन दुबे के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुका है। यह छत्तीसगढ़ी रोमांटिक गीत मानसून के सुहाने मौसम को खूबसूरती से दर्शाता है। इस गीत में नए उभरते हुए अभिनेता भारत केशरवानी और झारखंड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री अंकिता की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। नितिन दुबे के संगीत से सजे इस गीत को पुरुषोत्तम चौहान ने लिखा है और परवेज़ खान ने संगीत संयोजन किया है। इस गीत का वीडियो निर्देशन मनोहर सिमडेगा ने किया है।

“थम के बरस” ताजा करती है 90 के दशक के मेलोडियस संगीत की यादें

नितिन दुबे अपने मेलोडियस गीत संगीत और आवाज़ के लिए प्रसिद्ध हैं। इस बार उन्होंने “थम के बरस” को 90 के दशक के हिंदी फिल्म संगीत की शैली में कंपोज किया है। नितिन दुबे और शर्मिला विश्वास की बेहतरीन गायकी इस गीत को और भी कर्णप्रिय बनाती है। इस जोड़ी के हर गीत को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है, जिनमें “गोंदा तोला रे”, “हाय रे मोर मुनगाकाड़ी”, “तोर बारात”, “हाय रे मोर नीलपरी”, “दिल के धड़कन”, “दिल मा फीलिंग”, “गुलमोहर”, “चाँदनी 2”, “गोरी ए गोरी”, “होगे हावे प्यार” और “मंदाकिनी” जैसे सुपरहिट गीत शामिल हैं। इसी क्रम में “थम के बरस” को भी दर्शकों और श्रोताओं का बहुत प्यार मिल रहा है।

2024 में नितिन दुबे के सुपरहिट गीतों का सिलसिला जारी

पिछले 23 वर्षों से छत्तीसगढ़ी गीत संगीत में एक के बाद एक सुपरहिट गीत देने वाले नितिन दुबे ने 2024 में भी धमाल मचा रखा है। हाल ही में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म “मोर छइहाँ भुइयाँ 2” में नितिन दुबे के गाए गीत “टूरी आइसक्रीम खाके”, “तोला भाँवर पराना हे”, और “होगेंव मया मा बेहाल” ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। इसी वर्ष उनकी आगामी फिल्म “का इहि ला कथें मया” 15 अगस्त को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका टाइटल ट्रैक “का इहि ला कथें मया” पहले ही यूट्यूब पर मिलियन क्लब में शामिल हो चुका है। फिल्मों के साथ-साथ नितिन दुबे 2024 में ‘लाली भाजी’, ‘होगे हावे प्यार’ , ‘गोरी ए गोरी’ , ‘गोरा बदन मा’ जैसे कई सुपरहिट गीत दे चुके हैं।

Video: थम के बरस

छत्तीसगढ़ के सबसे लोकप्रिय गायक बने नितिन

नितिन दुबे आज छत्तीसगढ़ी फिल्म और संगीत जगत में सफलता का पर्याय बन चुके हैं। हाल ही में उन्होंने छत्तीसगढ़ का पहला गोल्डन प्ले बटन अवार्ड पाने वाले पहले सीजी सिंगर का रिकॉर्ड बनाया है। 450 मिलियन से ज्यादा टोटल व्यूअरशिप और 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर के साथ वे छत्तीसगढ़ी सिंगर्स में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर वाले गायक बन गए हैं। इसके अलावा नितिन दुबे को “छत्तीसगढ़ रत्न”, “छत्तीसगढ़ मेलोडी किंग”, और “छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान” जैसे कई बड़े पुरस्कार मिल चुके हैं।

img 20240810 wa00511959777041766424144
मेलोडी किंग नितिन दुबे और शर्मिला विश्वास ने बरसात के मौसम में धमाकेदार गीत किया रिलीज
img 20240810 wa00531823760663942684470
खरसिया के भारत केशरवानी हीरो की भूमिका में

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: