भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज़ अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। तीन मैचों के बाद सीरीज़ 1-1 की बराबरी पर है, और अब 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट में खेले जाने वाला चौथा टी20 मुकाबला निर्णायक साबित हो सकता है। इससे पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने चौथे मैच के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम इंडिया (Team India) की घोषणा कर दी है और इस बार उन्होंने अपने मनपसंद सभी खिलाड़ियों को मौका दिया है। एक बार फिर से गंभीर ने यशस्वी जायसवाल को मौका नहीं दिया जिसके कारण फैंस काफी नाराज आ रहे हैं क्योंकि गिल बिल्कुल भी T20 के प्लेयर नजर नहीं आ रहे। हर मैच में उनका परफॉर्मेंस गिरता जा रहा है और एक अभिषेक शर्मा के साथ शानदार ओपनिंग करने के काबिलियत रखने वाले जायसवाल को मौका नहीं देने वाले गंभीर ने चुप्पी साथ लिए जिसके कारण फैंस के नाराजगी लगातार बढ़ रही है।
सूर्यकुमार यादव कप्तान, शुभमन गिल उपकप्तान
गंभीर ने एक बार फिर सूर्यकुमार यादव पर भरोसा जताते हुए उन्हें कप्तान नियुक्त किया है। वहीं, शुभमन गिल को बतौर उपकप्तान टीम में शामिल किया गया है। गिल हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ में कप्तानी कर चुके हैं। अब टी20 में उनका नेतृत्व अनुभव टीम इंडिया को नई दिशा दे सकता है।
गंभीर का भरोसा पुराने चेहरों पर
टीम के चयन में हेड कोच ने एक बार फिर भरोसेमंद चेहरों को बरकरार रखा है। जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह और वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। जहां जितेश अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, वहीं रिंकू सिंह फिनिशर के रूप में टीम की मजबूती हैं। तेज गेंदबाज अर्शदीप शुरुआती ओवरों में धार देते हैं, और वाशिंगटन सुंदर टीम को गेंद और बल्ले दोनों से संतुलन प्रदान करते हैं।
युवा जोश और अनुभव का मेल
गौतम गंभीर ने चयन में संतुलन बनाए रखा है – हर्षित राणा, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे उभरते सितारों को मौका दिया गया है, तो वहीं अनुभवी खिलाड़ियों में जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं। यह मिश्रण दिखाता है कि टीम मैनेजमेंट भविष्य की तैयारी के साथ-साथ अनुभव को भी अहमियत दे रहा है।
नितीश कुमार रेड्डी की वापसी से टीम को बूस्ट
टीम इंडिया के लिए सबसे राहत भरी खबर है – नितीश कुमार रेड्डी की वापसी। वे चोट के कारण शुरुआती तीन टी20 से बाहर थे, लेकिन अब मेडिकल टीम ने उन्हें ‘फिट टू प्ले’ घोषित कर दिया है। उनकी मौजूदगी से मिडिल ऑर्डर को मजबूती और गेंदबाजी में एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
चौथे टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित सूची
1. सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
2. शुभमन गिल (उपकप्तान)
3. संजू सैमसन (विकेटकीपर)
4. रिंकू सिंह
5. जितेश शर्मा
6. नितीश कुमार रेड्डी
7. तिलक वर्मा
8. अभिषेक शर्मा
9. अर्शदीप सिंह
10. जसप्रीत बुमराह
11. वाशिंगटन सुंदर
12. कुलदीप यादव
13. वरुण चक्रवर्ती
14. हर्षित राणा
15. रजत पाटीदार
फैंस की निगाहें सूर्य की कप्तानी पर
अब सभी की नजरें सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और गंभीर की रणनीति पर होंगी।
क्या टीम इंडिया गोल्ड कोस्ट में जीत दर्ज कर सीरीज़ में बढ़त बना पाएगी?
यह मुकाबला सिर्फ मैदान पर नहीं, बल्कि गंभीर के कोचिंग करियर की अहम परीक्षा भी साबित होगा।


























