रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी कमला देवी साहू का निधन हो गया है। वे 72 वर्ष की थीं। रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार की रात 12:00 बजे उनका निधन हो गया। कमला देवी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। स्व. कमला देवी मृदुभाषी और मिलनसार महिला थीं। वे अपने पीछे 3 पुत्र और 1 पुत्री सहित पूरा भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। पूरा परिवार हॉस्पिटल में कई दिनों से कमला देवी की सेवा कर रहा था। गृहगांव में पाऊवारा में उनका अंतिम संस्कार होगा। सीएम विष्णुदेव साय, पुर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कई भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने साहू परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

Latest News
क्या छत्तीसगढ़ में खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल? सरकार ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े, आम जनता के लिए बड़ी अपील
18 मई 2026
द्वितीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला में डेटा हार्मोनाइजेशन पर हुआ मंथन
18 मई 2026
खनिज विभाग की आधी रात को दबिश : नदी में अवैध रेत उत्खनन करते 3 चैन माउंटेन मशीनें जब्त
18 मई 2026

















