छोड़कर सामग्री पर जाएँ

शिक्षा के साथ ही खेलकूद से निखरती है प्रतिभा – प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी

image editor output image1498519341 1725372570309
  • विद्या भारती मध्य क्षेत्रीय जूडो, कुरास, ताइक्वांडो एवं कराते खेलकूद प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर। जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी चांपा के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित विद्या भारती मध्य क्षेत्रीय जूडो, कुरास, ताईक्वाडो एवं कराते खेलकूद प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। प्रभारी मंत्री एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा भारत माता एवं सरस्वती माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने सभी विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों से कहा कि आप अपने जिंदगी के महत्वपूर्ण चरण में है। जीवन की इस चरण के महत्व को समझकर इसका उपयोग सही दिशा में करें। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में समय का सही उपयोग करने से मनोवांछित सफलता अवश्य हासिल कर सकते हैं।

प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि आने वाले वर्षों में आप अपने व्यक्तित्व संस्कार एवं लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ ही खेलकूद से प्रतिभा निखरती है तथा विभिन्न आयोजनों के माध्यम से प्रतिभा को मंच मिलता है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अभी से लक्ष्य निर्धारित करने, लक्ष्य के अनुसार गुणवत्ता विकसित करने की बात कही। उन्होंने लक्ष्य प्राप्ति के लिए रणनीति बनाकर लगातार लक्ष्य प्राप्ति तक प्रयासरत रहने कहा। मंत्री श्री चौधरी ने अपने जीवन के अनुभव विद्यार्थियों से साझा भी किया। साथ ही सभी खिलाड़ियों एवं आयोजको को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित विद्याभारती मध्य क्षेत्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित कर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न छत्तीसगढ़ के पारंपरिक संस्कृति एवं देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम उपरांत प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर और एसपी ने सभी विजेताओं खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास नारायण कश्यप, पूर्व विधायक श्री अम्बेश जांगड़े, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, एसपी श्री विवेक शुक्ला, श्री देवनारायण साहू, श्री चन्द्रशेखर देवांगन, डॉ शांतिकुमार सोनी, श्री गुलाब सिंह चंदेल, श्री कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, इंजी. रवि पाण्डेय, श्री कमल देवांगन, श्री प्रदीप नामदेव, श्री सलीम मेमन सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्कूल के प्राचार्य, अध्यापक एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: