छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का कहर : 16 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 251 पहुंची

images281329

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज स्वाइन फ्लू के 16 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे ज्यादा 8 मरीज रायपुर से सामने आए हैं।इसके अलावा बिलासपुर में 3, कोरबा में 4 और रायगढ़ में 1 मरीज मिला है। नए मामलों के साथ ही जनवरी 2026 से अब तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 251 हो गई है।

रायपुर में सबसे ज्यादा 108 मरीज
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू के मामले रायपुर जिले में सामने आए हैं। यहां कुल 108 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। नए मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और उपचार व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।

89 मरीज एक्टिव, 22 होम आइसोलेशन में
प्रदेश में फिलहाल 89 स्वाइन फ्लू के मरीज एक्टिव हैं। इनमें से 22 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है, जबकि 67 मरीज अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। राहत की बात यह है कि जनवरी से अब तक स्वाइन फ्लू से प्रदेश में एक भी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों की निगरानी के साथ अस्पतालों में उपचार और आवश्यक व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

लक्षण दिखने पर डॉक्टर को दिखाएं
लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है। सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने और संक्रमण की आशंका होने पर दूसरों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

जानें कहां कितने मरीज मिले –

image 2026 09 07t1843572394921310968256573

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: