छोड़कर सामग्री पर जाएँ

राजभवन में दो दिवसीय टीबी स्क्रीनिंग कैंप का सफल आयोजन

1735223012 21c6a0914968060cb88f

रायपुर, 26 दिसंबर 2024। राज्यपाल श्री रमेन डेका की पहल पर राजभवन में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर मे X-Ray के माध्यम से स्क्रीनिंग कैंप में लगभग 76 अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच की गई। इसका उद्देश्य क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूकता फैलाना और टीबी की प्रारंभिक पहचान सुनिश्चित करना था।

मोबाइल मेडिकल वाहन एसबीआई फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया तथा मेडिकल टीबी यूनिट और सोसाइटी ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ओरियंटेड ऑपरेशनल लिंक्स (SCHOOL NGO) द्वारा संचालित किया जाता है। जांच के दौरान, पांच संभावित टीबी रोगियों की पहचान की गई, जिनके सैंपल आगे की जांच के लिए हेतु भेजे गए हैं।

टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संचालित कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। ऐसे कार्यक्रम क्षय रोग की समय पर पहचान और उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राजभवन प्रशासन इस दिशा में अपने प्रयास जारी रखेगा।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: