Skip to content

रफ्तार का कहर: उर्दना में अज्ञात वाहन ने ‘जीवन’ मारी ठोकर, मौके पर ही थमी सांसें

p Three die in fatal accidents within 24 hrs in N 1762803010755

रायगढ़। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मोटरसायकिल सवार ड्राईवर की दर्दनाक मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अस्पताल भिजवाते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है। उक्त घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भेलवाटिकरा निवासी जीवन बरेठ (उम्र 28 वर्ष) पेशे से ड्राईवर है। बीती रात तकरीबन डेढ़ बजे किसी काम से जीवन अपनी मोटरसायकिल (क्रमांक सीजी 13 एस 1886) से उर्दना की ओर आया था।

इसी दौरान उर्दना तिराहा पर अज्ञात वाहन के चालक तेज रफ्तार वाहन चलाते हुए जीवन की बाईक को ठोकर मार कर फरार हो गया। वाहन की ठोकर से जीवन के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने से घटना स्थल पर ही उसके प्राण पखेरू उड़ गये। सडक़ दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भिजवाया। वहीं शनिवार की सुबह परिजनों की उपस्थिति में शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपते हुए फरार वाहन चालक की पतासाजी प्रारंभ कर दी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: