छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए खास सुविधा, देवघर जाने के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और समय

images 2

रायपुर। देवघर का श्रावणी मेला इसी माह शुरू हो रहा है। हर साल श्रावणी मेला में कई राज्यों और पड़ोसी देश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु देवघर आते हैं और बाबा के दर्शन करते हैं। मेले में भारी भीड़ को देखते हुए इस बार भी रेलवे ने खास तैयारी कर रखी है। वहीं छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए भी खास सुविधा देखते हुए देवघर जाने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाई है।

बता दें कि बाबा के दर्शन के लिए रेलवे ने गोंदिया-भागलपुर श्रावणी स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। 9 अगस्त को दोपहर 11.20 बजे गोंदिया से ट्रेन रवाना होगी और 11 अगस्त को भागलपुर से लौटेगी। इस स्पेशल ट्रेन के रूट में दो राज्य छत्तीसगढ़ और ओडिशा के श्रद्धालुओं को फायदा मिलेगा।

जानें ट्रेन रूट और समय
गोंदिया-भागलपुर-गोंदिया श्रावणी त्योहार स्पेशल गोंदिया से 9 अगस्त को एवं विपरीत दिशा में भागलपुर से 10 अगस्त को चलेगी। इस ट्रेन का स्टॉपेज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, तिल्दा नेवरा, भाटापारा, बिलासपुर, अकलतरा, चांपा, बाराद्वार, सक्ति, खरसियां, रायगढ़, ब्रजराजनगर में दिया गया है। यह ट्रेन 9 अगस्त को गोंदिया से 11.20 बजे छूटकर 10 अगस्त को 06.10 बजे जसीडीह, 08.50 बजे किऊल स्टेशन होते हुए गंतव्य को रवाना होगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: