छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रक्षाबंधन : डाक विभाग ने राखी के लिए निकाले स्पेशल लिफाफे

raakhii 1
  • राखी पोस्ट करने के लिए शहर में लगी पीली पेटियां

रायगढ़: आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों की राखियाँ को भाइयों तक पहुँचाने के लिए विशेष राखी लिफाफा डाक विभाग द्वारा प्रिंट करवाकर छत्तीसगढ़ के सभी प्रधान डाकघर एवं उप डाकघरों में बिक्री हेतु उपलब्ध करवाया गया है जिसका मूल्य 10 रूपये रखा गया है। यह लिफाफा खरीदकर तुरंत स्पीड पोस्ट/ पंजीकृत एवं साधारण डाक से भेजने हेतु उपयोग में लाया जा सकता है। इसके साथ ही राखी डाक पोस्ट किये जाने हेतु पीले रंग की विशेष पत्र पेटियां रायगढ़ चक्रधर नगर उप डाकघर, सदर बाजार

उपडाकघर, सत्तीगुडी चौक एवं चक्रधरनगर चौक पर लगाई गई हैं। डाक विभाग द्वारा जनसामान्य से आग्रह किया गया है कि वे अपना राखी डाक को पीले रंग के विशेष पत्र पेटी में ही डालें। राखी डाक के लिफाफे में पाने वाले का पूर्ण पता सहित पिनकोड स्पष्ट व साफ अक्षरों में लिखें ताकि राखी डाक का शीघ्र निपटान किया जा सके। इस हेतु प्रधान डाकघर रायगढ़ में निर्धारित काउंटर पर ही राखी डाक स्वीकार करने की व्यवस्था भी की गई है।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: