छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नए मतदाताओं के पंजीयन के लिए महाविद्यालय में विशेष अभियान

IMG 20261008 WA0012 1
  • किरोड़ीमल कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में फॉर्म-6 का वितरण, ईसीआईनेट से ऑनलाइन आवेदन की दी जानकारी

रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/ मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज शासकीय किरोड़ीमल कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में जागरूकता एवं पंजीयन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ईसीआईनेट के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि पात्र नागरिक स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए पंजीयन कर सकते हैं। साथ ही आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक जानकारी एवं पंजीयन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं को सरल तरीके से समझाया गया।

महाविद्यालय के विद्यार्थियों को मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए पात्र युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने तथा अन्य पात्र युवाओं को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई। विशेष अभियान के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने और मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: