रायपुर. छत्तीसगढ़ में 3200 करोड़ के शराब घोटाला में संलिप्तता के आरोप में ईडी ने सौम्या चौरसिया को फिर गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने सुबह सौम्या चौरसिया को पूछताछ के लिए बुलाया, शाम को गिरफ्तारी की गई. ईडी बुधवार कोर्ट में पेश करेगी. छत्तीसगढ़ में 3200 करोड़ के शराब घोटाला में प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया को आज शाम को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर बेंगलुरु में रह रही सौम्या चौरसिया को आज पेश होने के लिए नोटिस भेजा गया था. ईडी की नोटिस के बाद सुबह प्रवर्तन निदेशालय के जोनल ऑफिस में पेश हुई. दिनभर पूछताछ के बाद शाम के वक्त उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. शराब घोटाला में ईडी ने एसीबी में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है।
ईडी ने अपनी जांच में पाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पूर्व अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था. नकली होलोग्राम और लाइसेंस के दुरुपयोग से प्रदेश में शराब घोटाले अंजाम दिया गया था शुरुआती तौर पर या घोटाला 2000 करोड़ रुपए का नजर आ रहा था, इसमें नकली होलोग्राम लगाकर सरकारी शराब दुकानों से शराब बिकवाई जाती थी, जिसका न तो आबकारी विभाग के पास हिसाब होता था और ना ही सरकार के पास इसका पैसा पहुंचता था।


























