छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बेटे ने की मां से बेरहमी, इलाज के दौरान हुई मौत — पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

IMG 20251105 WA0014

जशपुर। जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम महुआ कापुटोली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से पिटाई कर दी। उपचार के दौरान मां की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला 21 अक्टूबर 2025 का है। प्रार्थी सुलेंद्र राम (27 वर्ष) निवासी महुआ कापुटोली ने पुलिस को बताया कि वह अपने खेत में घास काट रहा था, तभी गांव में झगड़े की आवाज सुनाई दी। जब वह घर पहुंचा तो गांव की एक लड़की ने बताया कि आरोपी सुंदर साय अपनी मां गेंदी बाई (60 वर्ष) को गालियां देते हुए लात-घूंसों से बेरहमी से मार रहा है।

यह सुनकर प्रार्थी गांव के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा, जहां गेंदी बाई गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलीं। सिर और चेहरे पर चोट के कारण सूजन आ गई थी। परिजनों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए सन्ना अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर उन्हें जशपुर जिला अस्पताल और फिर डीकेएस अस्पताल रायपुर रेफर किया गया। मगर स्थिति में सुधार न होने पर जब परिजन उन्हें अंबिकापुर ला रहे थे, तभी 1 नवंबर को रास्ते में उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना सन्ना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गंभीर चोटों से हुई हत्या बताया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सुंदर साय (21 वर्ष) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2), 115(2) और 103(1) के तहत अपराध दर्ज किया। थाना प्रभारी उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को हिरासत में लिया। पूछताछ में सुंदर साय ने अपना अपराध स्वीकार किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि “सन्ना क्षेत्र के महुआ कापुटोली गांव में बेटे द्वारा मां से मारपीट किए जाने के बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।” मामले में योगदान देने वाले अधिकारी : थाना प्रभारी उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, आरक्षक अंबुज सिंह, प्रवीण खलखो और बिंदेश्वर ने जांच और गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: