- विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
रायगढ़, नंदेली- रायगढ़ जिले के पश्चिम में बसे गांव नंदेली के समीप सरडामाल में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का समापन श्रीकृष्ण-सुदामा की मार्मिक कथा और परीक्षित मोक्ष के पावन प्रसंग के साथ हुआ। यह कथा 08 मार्च से 14 मार्च 2026 तक चला, 15 मार्च को तुलसी वर्षा, पूर्णाहुति, सहस्र धारा के साथ विशाल भंडारा हुआ। कथावाचक महाराज पुरषोत्तम पंडा जी ने भगवान श्रीकृष्ण और उनके मित्र सुदामा के चरित्र का मार्मिक वर्णन किया। कथा स्थल पर मनमोहक झांकियां सजाई गईं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। सुदामा जी के प्रतीक स्वरूप श्रद्धालुओं ने चावल की पोटली अर्पित की।
पूर्णाहुति और भंडारा का आयोजन- 15 मार्च रविवार को सहस्त्रधारा तुलसी वर्षा और पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह परंपरा पूरी कथा के दौरान प्रतिदिन चली, जिसमें गांव और बाहर से आए समस्त श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद कराया गया।
गांव वालों का सहयोग और आयोजन की सफलता- इस कथा के सफल आयोजन में सरडामाल के जागृति महिला ग्राम संगठन तथा गांव के वरिष्ठजनों, प्रबुद्ध जनों का मार्गदर्शन से संभव हो सका, गांव के युवा साथियों का अभूतपूर्व सहयोग रहा, युवा साथियों की विशेष देखरेख, निगरानी एवं सूझबूझ से कथा के आरंभ से अंत तक प्रत्येक कार्य व व्यवस्था में सफलता प्राप्त हुई। कथा वाचक पंडित पुरुषोत्तम पंडा जो ने न केवल आध्यात्मिक ज्ञान दिया, बल्कि सांसारिक जीवन की रहस्यमई बातों को भी सरलता से प्रस्तुत किया। उनकी कथा शैली और संगीत मंडली के सुमधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। गांव के सभी घरों से इस आयोजन में अपनी श्रद्धानुसार यथाशक्ति आर्थिक, शारीरिक और मानसिक रूप से योगदान दिया। आयोजन समिति ने भगवान श्री बांके बिहारी जी से गांव की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
गांव में आनंद का माहौल-
कथा के दौरान पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन को सफल बनाया। श्रीमद् भागवत कथा ने पूरे क्षेत्र में भक्ति और अध्यात्म का माहौल बना दिया। इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए जागृति महिला ग्राम संगठन प्रमुख रामेश्वरी यादव ने सभी आर्थिक रूप से सहयोग एवं चावल के रूप में सहयोग करने वालों के लिए आभार व्यक्त करते हुए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालों को धन्यवाद दिया। गांव के हर सामाजिक व धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता निभाने वाले राजेंद्र पटेल, उत्तम पटेल व अमृत पटेल ने भी भागवत की असल सफलता को गांव के माता बहनों एवं युवा साथियों की योगदान बताते हुए उनके समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम के संचालन में भानू लाल महंत की अहम् भूमिका रही। उक्ताशय की जानकारी राधा माधव के लाड़ले भक्त नंदेली के खगपति मालाकार ने दिया।


























