छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चश्मा लगाकर बैटिंग करने उतरे श्रेयस अय्यर, 0 पर आउट हुए Out तो सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

IMG 20240914 WA0003

दलीप ट्रॉफी 2024 का दूसरा राउंड 12 सितंबर से शुरू हो चुका है। दूसरे राउंड में टीमें बदली-बदली दिखाई दे रही है, क्योंकि बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए कई खिलाड़ियों को टूर्नामेंट से रिलीज कर दिया गया है। दूसरे राउंड में इंडिया ए और इंडिया डी के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में इंडिया डी के कप्तान श्रेयस अय्यर का एक बार फिर से फ्लॉप शो देखने को मिला है। मैदान पर उतरते ही अय्यर ने कुछ ऐसी हरकत की जिसके बाद फिर से सोशल मीडिया खिलाड़ी मजाक उड़ने लगा है।

दरअसल इस मैच में श्रेयस अय्यर चश्मा लगाकर बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए थे। लेकिन 7 गेंद खेलकर अय्यर बिना खाता खोले आउट हो गए थे। खलील अहमद ने अय्यर को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अय्यर के जमकर मजे लेने लगे। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि और स्टाइल मार…

एक अन्य यूजर ने लिखा कि, श्रेयस अय्यर धूप का चश्मा पहनकर मैदान पर उतरे, लेकिन सिर्फ 7 गेंदों पर ही शून्य पर आउट हो गए।

इस मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 290 रन बनाए थे। इंडिया ए की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शम्स मुलानी ने सबसे ज्यादा 89 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी में मुलानी ने 8 चौके और 3 छक्के लगाए थे। जिसके बाद खबर लिखे जाने तक इंडिया डी की टीम 70 रनों के अंदर अपने 4 बड़े खिलाड़ियों के विकेट गंवा चुकी है। संजू सैमसन भी इस पारी में खास कमाल नहीं कर पाए और महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। अब श्रेय्यर की टीम थोड़ा मुश्किल में दिख रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: