Skip to content

CG Board Exam Update : 12वीं के लाखों छात्रों को झटका! हिंदी पेपर रद्द, अब फिर से देनी होगी परीक्षा, जानिए क्यों लिया गया बड़ा फैसला

IMG 20260323 WA0012

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने कक्षा 12वीं के लाखों छात्रों को बड़ा झटका देते हुए हिंदी विषय की परीक्षा को निरस्त करने का बड़ा फैसला लिया है। बीते 14 मार्च को प्रदेश भर में आयोजित हुई 12वीं की हिंदी परीक्षा अब पूरी तरह शून्य घोषित कर दी गई है। मण्डल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब यह परीक्षा आगामी 10 अप्रैल 2026 को दोबारा आयोजित की जाएगी। इस अचानक आए फैसले से छात्र और अभिभावकों के बीच हड़कंप मच गया है, क्योंकि सत्र के अंतिम दौर में दोबारा परीक्षा की तैयारी करना विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

​दरअसल, 14 मार्च को हिंदी की परीक्षा संपन्न होने के ठीक बाद सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार माध्यमों में प्रश्नपत्र के ‘सेट-बी’ के लीक होने की खबरें तेजी से वायरल होने लगी थीं। इन दावों को बोर्ड ने गंभीरता से लेते हुए साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और सिटी कोतवाली में एफआईआर (FIR) भी दर्ज कराई गई। पुलिस और बोर्ड की प्राथमिक जांच में पेपर लीक के दावों में सच्चाई मिलने के बाद, परीक्षा समिति की सोमवार को हुई अहम बैठक में सर्वसम्मति से इस परीक्षा को रद्द करने का कड़ा निर्णय लिया गया।

​मण्डल के सचिव की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाना अनिवार्य था। विभाग ने समस्त संभागीय कार्यालयों, बिलासपुर, जगदलपुर, सरगुजा और राजनांदगांव सहित सभी परीक्षा केंद्रों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे 10 अप्रैल को होने वाली पुन: परीक्षा के लिए अपने संबंधित केंद्रों और समय सारिणी के संबंध में मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट या अपने स्कूल से निरंतर संपर्क में रहें।

पढ़िए आदेश की कॉपी

image 2026 03 23t1846044332409148623493584

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: