छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जिस युवक पर रेप का केस दर्ज कराया, उसी के साथ सेंट्रल जेल में लिए सात फेरे!

The young man against whom a rape case was filed
  • 7 महीने से जेल में बंद प्रेमी से कोर्ट के आदेश पर हुई शादी, फेरे पूरे होते ही दूल्हा फिर लौटा बैरक, अब रिहाई की प्रक्रिया शुरू

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर सेंट्रल जेल में एक अनोखी शादी हुई है। एक युवती ने जिस युवक पर रेप का आरोप लगाया था उसी के साथ साथ फेरे ले लिए। शादी के दौरान लड़की और लड़के के खास परिजन मौजूद थे। शादी के बाद पुलिस दूल्हे को जेल के अंदर ले गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूल्हे को जेल से रिहा कर दिया गया है।

शादी केंद्रीय जेल के परिसर में हुई। जेल में बंद आरोपी सुरेश सेठिया की उसकी प्रेमिका से शादी जेल प्रशासन ने करवाई। कोर्ट के आदेश के बाद दोनों ने जगदलपुर सेंट्रल जेल में सात फेरे लिए। दरअसल, दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और उनके बीच प्रेम संबंध था। लेकिन युवक के परिवार वालों ने शादी से इनकार कर दिया।

युवती ने दर्ज कराई थी शिकायत
शादी से इंकार के बाद युवती ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई। SC/ST एक्ट लगने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया था। जिस कारण से सुरेश सेठिया 7 महीने से जेल में था। जेल में बंद रहने के दौरान युवती उससे मिलने भी जाती थी। इसी दौरान दोनों ने शादी करने का फैसला किया। मामला परपा थाना क्षेत्र के राजूर गांव का है।

वकील ने की मदद
दोनों के शादी के फैसले की जानकारी युवती ने अपने वकील को दी। जिसके बाद वकील की मदद से पूरे मामले को सुलझाया गया। कोर्ट के आदेश के बाद जेल प्रशासन ने जेल परिसर में मंडप बनवाया। वकील, पुलिस और दोनों पक्षों के परिजनों की मौजूदगी में दोनों की शादी कराई गई। इसके बाद युवक को फिर जेल भेज दिया गया।

पीड़िता ने बताया साथ में करते थे काम
जानकारी के अनुसार, दोनों एक ही पेट्रोल पंप पर साथ काम करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई। धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और लंबे समय तक रिश्ते में रहे। युवती का कहना है कि सुरेश ने उससे लव मैरिज का वादा किया था। हालांकि बाद में पारिवारिक कारणों और सामाजिक दबाव के चलते युवक ने शादी से इनकार कर दिया था।

रिहाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी
इससे नाराज होकर युवती ने उसके खिलाफ परपा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया। दोनों ने ही शादी करने की इच्छा जाहिर की, जिसके बाद खुद उसकी प्रेमिका ने वकील से बातकर अपने प्रेमी को रिहा करने और शादी करने की अर्जी लगाई, दोनों बालिग होने की वजह से कोर्ट से आदेश मिलने के बाद जेल प्रशासन ने शुक्रवार को हिन्दू रीति रिवाज से शादी करवाई।

मामले की जानकारी देते हुए अधिवक्ता अवधेश झा ने बताया कि सुरेश सेठिया पर कानूनी प्रक्रिया चलेगी और उसकी दुल्हन मनमती कश्यप के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: