छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पार्क के पास युवक की लाश मिलने से सनसनी

IMG 20240805 WA0002

बिलासपुर। रविवार को सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजकिशोर स्थित ऊर्जा पार्क के पीछे झाड़ियों में एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सरकंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने बताया कि शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और उसे देखकर लग रहा है कि यह दो से तीन दिन पुराना है। मौत का कारण अज्ञात है और पोस्टमार्टम के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद की जाएगी। ऊर्जा पार्क के पास शव मिलने की खबर से राजकिशोर नगर क्षेत्र के स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और आस-पास के इलाके में तलाशी अभियान चला रही है ताकि कोई सुराग मिल सके।

थाना प्रभारी ने जनता से अपील की है कि अगर किसी के पास इस युवक के बारे में कोई जानकारी है तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें। पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है कि मृतक की पहचान हो सके और मामले की गुत्थी सुलझाई जा सके।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: