छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सेजेस गोढ़ी ने विकासखण्ड स्तरीय विज्ञान एवं गणित क्विज में मारी बाजी

  • मिशन-उत्कर्ष के तहत हर माह हो रही है प्रतियोगिता आयोजित

रायगढ़, 27 अगस्त 2024/ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में शिक्षा गुणवत्ता विकास के लिये लागू मिशन उत्कर्ष के अंतर्गत कक्षा नवमीं से बारहवीं तक अध्ययन कर रहे छात्रों के लिये हर माह विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शाला स्तर, ब्लॉक स्तर और जिला स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, ताकि बच्चों का विज्ञान एवं गणित के ज्ञान में वृद्धि हो और उनका रुझान इस विषय की ओर हो। निर्देश के परिपालन में आज सेजेस तमनार में विकासखण्ड स्तरीय विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें विकासखण्ड के सेजेस तमनार, कन्या गोढ़ी, कुंजेमुरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तमनार, धौराभांठा, लिबरा, कोलम चितवाही, उरबा, देवगढ़, टांगरघाट, के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सेजेस कन्या गोढ़ी के हेमा यादव एवं संजना चक्रोबर्ती ने प्रथम स्थान, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोलम चितवाही के राहुल राठिया एवं पुरुषोत्तम चौहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजयी शाला जिला स्तरीय प्रतियोगिता जो आगामी 31 अगस्त 2024 को आयोजित होगी उसमें भाग लेगी।

क्विज प्रतियोगिता के निर्णायक उमेश पटेल, मंजू पटेल, खिरोदिनी पटनायक रहे। क्विज प्रतियोगिता का संचालन जयराम विश्वाल द्वारा किया गया। विजयी प्रतिभागियों को बीईओ मोनिका गुप्ता, एबीईओ उत्तरा सिदार, बीआरसी जय प्रकाश साहू एवं सेजेस प्राचार्य बालकृष्ण वर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: