छोड़कर सामग्री पर जाएँ

स्कूल में ‘तंत्र-मंत्र’ का हंगामा! बाली गुम होने पर बच्चों को दी परिणाम भुगतने की धमकी, शिक्षिका को DEO का नोटिस

E0A49CE0A4BFE0A4B2E0A4BEE0A4B6E0A4BFE0A495E0A58DE0A4B7E0A4BEE0A485E0A4A7E0A4BFE0A495E0A4BEE0A4B0E0A580E0A49CE0A4BEE0A482E0A49CE0A497E0A580E0A4B0 E0A49AE0A4BEE0A482E0A4AAE0A4BE

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने आया है। शिक्षिका के कान की सोने की बाली गुम होने के बाद उन्होंने स्कूल में लाल कपड़े पर नारियल और चावल रखकर बच्चों के बीच पहुंचकर चोरी के बाली को वापस करने की बात कही। साथ ही वापस नहीं करने पर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। मामले की जानकारी सामने आने के बाद बच्चों के परिजनों ने स्कूल के प्रधानपाठक को इसकी जानकारी दी। प्रधानपाठक ने विकासखंड  शिक्षा अधिकारी (BEO) और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को मामले से अवगत कराया।

जानकारी के मुताबिक, शिक्षिका गीता कुम्भकार की सोने की बाली स्कूल में कहीं गुम हो गई। इसके बाद उन्होंने लाल कपड़े पर नारियल और चावल रखकर बच्चों के बीच पहुंचकर यह पता लगाने का प्रयास किया कि बाली किसने ली है। इस दौरान बच्चों से बाली वापस करने को कहा गया और ऐसा नहीं करने पर परिणाम भुगतने की बात कही गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और स्कूल प्रबंधन की ओर से उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया।

DEO ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका गीता कुम्भकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। DEO ने स्कूल में बच्चों के सामने इस तरह की गतिविधि को अनुचित बताते हुए जवाब मांगा है। शिक्षा विभाग के अनुसार, शिक्षिका के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: