Skip to content

एरिसेंट के 13, डीपीएस के छह, एसआरवीएम और महादेव ट्रांसपोर्ट की 5-5 बसें ब्लैक लिस्ट

New Project 1
  • सारंगढ़ के अशोका पब्लिक स्कूल की बसें नियम विरुद्ध चल रही थी, कई बसें दूसरे के नाम पर

रायगढ़, 30 जुलाई। जिला परिवहन विभाग ने 106 स्कूल वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इसमें कई नामीगिरामी स्कूलों की बसें शामिल हैं। सबसे ज्यादा 13 बसें एरिसेंट एजुकेशन सोसायटी की हैं। डीपीएस की भी छह बसें अनफिट और बिना टैक्स की पाई गई हैं। स्कूली बसों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 16 बिंदुओं में सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। लेकिन रायगढ़ में ज्यादातर स्कूल इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कलेक्टर ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को स्कूली बसों की जांच के आदेश दिए थे।

बार-बार नोटिस देने के बावजूद परिवहन विभाग के कैम्प में वाहन जांच के लिए नहीं पहुंचे। 106 वाहनों को ब्लैक लिस्ट किया गया है, जिसमें सबसे ज्यादा एरिसेंट एजुकेशन सोसायटी की 13 बसें, ज्ञानधारा एजुकेशन डीपीएस की छह, प्रहलाद राय एजुकेशन सोसायटी की पांच और महादेव ट्रांसपोर्ट की पांच बसें शामिल हैं। इसके अलावा पुष्पराज शर्मा, रेनबो इंग्लिश मीडियम स्कूल, लिटिल फ्लावर स्कूल, भारत माता पब्लिक स्कूल, शोभा शिक्षण एवं प्रशिक्षण,

इंडिगो ट्रांसपोर्ट, कैरियर एजुकेशन प्रालि, महर्षि विद्या मंदिर, बचपन प्ले स्कूल, श्री शंकराचार्य शिक्षण समिति, हसन खान, अशोका पब्लिक स्कूल, अग्रोहा मिनरल्स, गार्जियन एंड गाइड एजुकेशन सोसायटी, सांईनाथ एजुकेशन एकेडमी, कालिंदी एजुकेशन सोसायटी, कृष्णा पब्लिक स्कूल के वाहनों को भी काली सूची में डाला गया है। उड़नदस्ता टीम को सभी वाहनों की जानकारी देकर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: