छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सचिन पायलट ने जेल में की देवेंद्र यादव से मुलाकत, बलौदाबाजार हिंसा को बताया शासन- प्रशासन की नाकामी

c61b357c6a9ac4ffc4768dae299aba8375575fb43e8f2a4a8918e2e6f5739467

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजनीति में शनिवार 17 अगस्त से खलबली मची हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि, बलौदाबाजार हिंसा मामले में बलौदाबाजार पुलिस ने भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट ने विधायक यादव को तीन दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा था और 20 अगस्त को पुलिस ने विधायक यादव की रिमांड 7 दिनों के लिए बढ़ा दी थी।

सचिन पायलट ने की देवेंद्र यादव से मुलाकत
विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद से ही कांग्रेस लगातार सत्ता पक्ष पर हमला बोल रही है। कांग्रेस का आरोप है कि, देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी राजनीतिक षड्यंत्र के तहत की गई है। वहीं शुक्रवार दोपहर को छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रायपुर स्थित केंद्रीय जेल पहुंचे और वहां विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकत की। इस दौरान उन्हके साथ पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत कई कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।

बलौदाबाजार हिंसा शासन- प्रशासन की नाकामी
मुलाक़ात के बाद सचिन पायलट ने कहा कि, विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी राजनीतिक षड्यंत्र के तहत हुई है। बिना किसी तथ्य के उनपर कई धाराएं लगाई गई है। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने आगे कहा कि, बलौदाबाजार हिंसा शासन- प्रशासन की नाकामी है। सरकार ST- SC को संरक्षण नहीं दे पा रही है। सरकार की जबरन कार्रवाई को हम जनता के सामने लेकर जाएंगे। इतना ही नहीं सचिन पायलट ने आगे कहा कि, विधायक देवेंद्र यादव को कुछ परेशानी है। जिसकी जांच के लिए ब्लड सैंपल लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद उनके स्वास्थ्य की जानकारी सभी से साझा की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: