छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ के किडनी मरीजों के लिए बड़ा मौका! अब इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं, 01 जून को आ रहे हैं अपोलो हॉस्पिटल के नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. विनय कुमार। सीटें सीमित, तुरंत रजिस्ट्रेशन करें!

E0A4A1E0A589E0A4B5E0A4BFE0A4A8E0A4AFE0A495E0A581E0A4AEE0A4BEE0A4B0

रायगढ़। रायगढ़ और आसपास के अंचल में किडनी रोगों से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित अपोलो अस्पताल बिलासपुर के प्रख्यात नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ (किडनी रोग विशेषज्ञ) डॉ. विनय कुमार (M.B.B.S, M.D., D.M. Nephrology) आगामी 01 जून 2026 (सोमवार) को रायगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे शहर के प्रसिद्ध ‘मेडिक्योर कार्डिएक केयर एवं पैथोलॉजी’ में अपनी विशेष ओपीडी सेवाएँ प्रदान करेंगे। अक्सर देखा गया है कि किडनी से संबंधित गंभीर बीमारियों के परामर्श के लिए मरीजों को रायपुर, बिलासपुर या विशाखापत्तनम जैसे बड़े शहरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस विशेष ओपीडी के माध्यम से अब स्थानीय स्तर पर ही विश्वस्तरीय विशेषज्ञ सलाह उपलब्ध हो सकेगी। नेफ्रोलॉजी के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाले डॉ. विनय कुमार किडनी की कार्यप्रणाली, डायलिसिस प्रबंधन और गंभीर किडनी विकारों के सटीक उपचार के लिए जाने जाते हैं।

मिलेगी ESIC कैशलेस इलाज की सुविधा

औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण रायगढ़ के श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए राहत की बात यह है कि इस ओपीडी में ESIC के माध्यम से कैशलेस इलाज की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। डॉ. विनय कुमार इस दौरान किडनी से संबंधित विभिन्न जटिलताओं जैसे एक्यूट और क्रोनिक किडनी डिजीज, नेफ्रोटिक सिंड्रोम, डायबिटिक किडनी और अनियंत्रित ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का गहन परीक्षण करेंगे। इसके अलावा पेशाब में इन्फेक्शन, प्रोस्टेट ग्रंथि की समस्याएं, स्टोन का इलाज और किडनी ट्रांसप्लांट जैसे गंभीर विषयों पर भी विशेषज्ञ मार्गदर्शन दिया जाएगा।

इन लक्षणों पर जरूर लें सलाह, देर ना करें

यदि किसी व्यक्ति को शरीर में लगातार सूजन, खून की कमी, बार-बार उल्टी होना, सांस फूलना या पेशाब में जलन, दर्द और झाग आने जैसी शिकायतें हैं, तो वे इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं। बच्चों के शरीर में बार-बार आने वाली सूजन के मामलों में भी विशेषज्ञ सलाह उपलब्ध रहेगी। अंचल के जरूरतमंद मरीज अपना अग्रिम पंजीयन कराने या अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। भीड़ से बचने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने अपील की है कि मरीज पहले ही अपना नाम दर्ज करा लें और परामर्श के समय अपनी पुरानी मेडिकल रिपोर्ट्स व जांच पर्चियां साथ लेकर आएं ताकि केस हिस्ट्री समझने में आसानी हो।

ओपीडी की महत्वपूर्ण जानकारी:

  • दिनांक: 01 जून 2026 (सोमवार)
  • समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
  • स्थान: मेडिक्योर कार्डियक केयर एवं पैथोलॉजी, सोनी भवन, कोतरा रोड, रायगढ़
  • संपर्क/पंजीयन: 7777879369
img 20260527 wa0042281299137571849307732712

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से वर्ष 1988 से निरंतर प्रकाशित हो रहे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के 'Digital Wing' में News Editor की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। Finance (NBFC) क्षेत्र के 15 वर्षों के अनुभव के बाद इन्होंने 'RIG24 Media Network' से Journalism की शुरुआत की और कार्य के दौरान ही 'BJMC' की Professional Degree प्राप्त की। ​विकास अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के Web News Portal और Social Media Platforms का संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। ये विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive रिपोर्ट्स, सीएम की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ Agriculture, Politics, Finance, Infrastructure, Development, Employment, Sports, Career, Current Affairs, सामाजिक, देश-प्रदेश और शासन-प्रशासन से संबंधित कई विषयों पर निरंतर लेखन कर रहे हैं, जो पाठकों की जरूरत के अनुसार उपयोगी हों।

Share: