छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दूरदर्शन के रामायण, महाभारत, चाणक्य, भारत एक खोज अब शो OTT पर : प्रसार भारती ने लॉन्च किया ‘WAVES’ ऐप

maxresdefault 1
  • लाइव और इन्टरएक्टिव प्रोग्राम गेमिंग, म्यूजिक और कन्टेन्ट भी होंगे अपलोड

रायगढ़, 12 सितम्बर 2025। भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने बदलते समय के साथ खुद को भी बहुत बदला है। OTT के युग में प्रसार भारती की नई पहल है WAVES OTT। ये ऐप मोबाईल फोन और स्मार्ट TV दोनों में ही चलाई जा सकती है। इसमें न केवल अन्य OTT प्लेटफार्म्स की तरह स्ट्रीमिंग कन्टेन्ट होगा बल्कि हर प्रकार के मनोरंजन का उचित प्रबंध है। साथ ही दूरदर्शन के अति लोकप्रिय कन्टेन्ट जैसे रामायण, महाभारत, चाणक्य, भारत एक खोज इत्यादि खजाने भी मिलेंगे। इसके अलावा लाइव और इन्टरएक्टिव प्रोग्राम गेमिंग, म्यूजिक और कन्टेन्ट अपलोड के लिए भी WAVES OTT सर्वोत्तम है।

इसमें केवल 50 रूपये प्रति माह की न्यूनतम सब्सक्रिप्शन राशि से प्रीमियम कन्टेन्ट एक्सेस किया जा सकता है, अन्यथा इसे आप फ्री में भी देख सकते हैं। उक्त जानकारी प्रदत्त करने के साथ आकाशवाणी रायगढ़ के कार्यक्रम प्रमुख नीरज प्रभाकर ने आम लोगों से इस ऐप को अपने मोबाईल व स्मार्ट TV में डाउनलोड करने के लिए अनुरोध किया है।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: