छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रजनीकांत ने किया कांग्रेस को बाय-बाय 

3368a4ea b797 4f4a a363 87ac4e80c3e7 1

रायगढ़। टिकट वितरण को लेकर असंतोष के कारण कांग्रेस में इस्तीफे की झड़ी लग गई है। घरघोड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक रजनीकांत तिवारी व युवा कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष रमाकांत पटेल ने अपने समर्थकोंं सहित सामूहिक रूप से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए टिकट का ऐलान होते ही कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर असंतोष के स्वर उभरने लगे हैं। वहींं टिकट नहीं मिलने से खफा पदाधिकारियों में  इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। घरघोड़ा कांग्रेस को मंगलवार को बड़ा झ्टका लगा है।

एनएसयूआई के पूर्व संयोजक रजनीकांत तिवारी व युवा कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष रमाकांत पटैल ने अपने समर्थकों के साथ इस्तीफा दे दिया है। दोनों ही युवा नेताओं के ऐन चुनाव से पहले इस्तीफा दे देने से निश्चित रूप से घरघोड़ा कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इस्तीफा देने वाले युवा नेताओं का कहना है कि टिकट बंटवारे में पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है जिसके कारण पार्टी में असंतोष बढ़ा है। कार्यकर्ताओंं का विरोध आगामी चुनाव में कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकता है। 

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: