छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दोस्ती, शराब और गर्लफ्रेंड… फिर खून! 2 दोस्तों ने गर्लफ्रेंड के लिए दोस्त को काट डाला, बोरी में भर खदान में फेंकी लाश

4068523 raipur murder news

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दोस्ती का रिश्ता खून से रंग गया। बचपन के तीन दोस्तों की शराब पार्टी एक खौफनाक वारदात में बदल गई। गर्लफ्रेंड को लेकर हुई बहस में दो दोस्तों ने तीसरे की बेरहमी से हत्या कर दी और लाश को बोरी में भरकर पत्थर खदान के पानी में फेंक दिया। बाद में लाश को बोरी में भरकर खदान की डबरी में फेंक दिया। इतना ही नहीं, लाश डूब जाए इसके लिए बोरी में पत्थर भी डाल दिए। मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

बोरी में मिली लाश से खुला राज

24 जुलाई की शाम रायपुर के राखी थाना क्षेत्र के बेंद्री गांव स्थित पत्थर खदान में ग्रामीणों ने पानी में एक बोरी तैरती देखी। बोरी से बाहर निकले पैर को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जब बोरी बाहर निकाली गई, तो अंदर 20 साल के दिनेश मानिकपुरी का शव था। सिर और चेहरे पर पत्थर से कुचलने के निशान थे और गले व पेट में चाकू के कई घाव। शव की हालत देखकर साफ था कि वारदात 3-4 दिन पहले हुई होगी।

शिनाख्त के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि दिनेश को आखिरी बार उसके बचपन के दोस्त साहेब दास मानिकपुरी (19) और सोहन उर्फ पिंटू कंडरा (25) के साथ देखा गया था। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पहले उन्होंने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उन्होंने सच उगल दिया।

गर्लफ्रेंड को लेकर बढ़ी बहस, फिर चाकू से गोद डाला

आरोपियों ने कबूला कि 24 जुलाई को वे तीनों गिट्टी खदान के पास बैठे शराब पी रहे थे। इसी दौरान गांव की एक लड़की को लेकर बहस छिड़ गई। बात इतनी बढ़ गई कि साहेब और सोहन ने गुस्से में दिनेश पर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने गले और पेट में कई बार वार किए, जिससे दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों ने पहचान मिटाने के लिए पत्थर से दिनेश का सिर और चेहरा कुचल दिया। फिर शव को बोरी में भरकर उसमें पत्थर डाल दिए और खदान के पानी में फेंक दिया।

पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई गुत्थी

राखी थाना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज़ 48 घंटे में इस हत्या का खुलासा कर दिया। साहेब दास मानिकपुरी और सोहन उर्फ पिंटू कंडरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का केस दर्ज कर लिया गया है।

रायपुर में बढ़ रही हत्याओं की वारदातें

रायपुर में हालात चौंकाने वाले हैं। सिर्फ 7 दिनों में 6 हत्याएं हो चुकी हैं, जबकि जनवरी 2025 से अब तक 30 हत्या के मामले दर्ज हो चुके हैं। ज्यादातर वारदात नशे की हालत में हो रही हैं। नवा रायपुर एएसपी विवेक शुक्ला के मुताबिक, “कई अपराधी ऑनलाइन साइट से चाकू खरीद रहे हैं। मोबाइल नंबर असली देते हैं, लेकिन पता फर्जी डालते हैं। ऐसे में उन्हें ट्रेस करना मुश्किल हो जाता है।”

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: