छोड़कर सामग्री पर जाएँ

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : 4 दिन रेल ठप! बिलासपुर–रायगढ़ रूट पर बड़ा ब्लॉक, 14 से 17 जनवरी तक 6 MEMU ट्रेनें रद्द – सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट

Bilaspur MEMU Train Cancelled V jpg 442x260 3g

बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में प्रस्तावित तकनीकी कार्यों के चलते एक बार फिर रेल यात्रियों की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। 14 से 17 जनवरी 2026 के बीच गर्डर लॉन्चिंग और डि-लांचिंग कार्य के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा जिससे कुल 6 मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

14-17 जनवरी तक 6 मेमू ट्रेनें होंगी प्रभावित
रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खरसिया–रॉबर्ट्सन स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या 311 (भेलवाडीह) में गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। वहीं चक्रधरनगर और कोतरलिया सेक्शन के बीच रेलवे ब्रिज संख्या 124A में गर्डर डि-लांचिंग का कार्य प्रस्तावित है। इस दौरान कुछ गाड़ियों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त अथवा प्रारंभ किया जाएगा।

रद्द रहने वाली मेमू ट्रेनें
15 एवं 17 जनवरी 2026 को रायगढ़ से चलने वाली 68737 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
15 एवं 17 जनवरी 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
15 एवं 17 जनवरी 2026 को रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
14 एवं 16 जनवरी 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

बीच में समाप्त/प्रारंभ होने वाली ट्रेनें
15 एवं 17 जनवरी 2026 को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर को बिलासपुर स्टेशन पर समाप्त किया जाएगा। बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
इसी प्रकार 15 एवं 17 जनवरी 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी और झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: