छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ पुलिस के ‘ऑपरेशन अंकुश’ में 18 जुआरी गिरफ्तार, 38 हजार से अधिक नकद जब्त

IMG 20261106 WA0001

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले में जुआ और सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत पुलिस ने 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली, जूटमिल और पुसौर थाना क्षेत्रों में 4 नवंबर को पांच अलग-अलग स्थानों पर की गई छापामार कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे और फड़ से कुल 38,450 रुपये नकद और ताश की गड्डियां बरामद की गईं। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

पंचधारी डेम के पास फड़ पर दबिश, 23 हजार से ज्यादा बरामद

डीएसपी अजय नागवंशी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने पंचधारी डेम स्थित मंदिर के पास जुआ खेले जाने की सूचना पर घेराबंदी की। मौके पर काट-पत्ती नामक जुआ खेलते हुए दीपंकर मित्रा उर्फ शुभम (32 वर्ष), सुभाष चन्द्र व्यापारी उर्फ आकाश (28 वर्ष), विक्की मंडल (40 वर्ष) और भास्कर दास (48 वर्ष) को पकड़ा गया। ये सभी रायगढ़ के निवासी हैं। पुलिस ने इनके फड़ और पास से 23,200 रुपये नकद तथा 52 पत्ती ताश जब्त किए। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेमंत चन्द्रा, आरक्षक उत्तम सारथी, प्रताप चंद्र बेहरा और नरोत्तम यादव शामिल रहे।

जूटमिल क्षेत्र के कयाघाट और बांझीनपाली में 7 आरोपी पकड़े गए

जूटमिल पुलिस की टीम ने निरीक्षक अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। पहली दबिश कयाघाट स्थित बजरंगबली मंदिर के सामने स्ट्रीट लाइट के नीचे दी गई, जहां जुआ खेल रहे विजय दास महंत (38 वर्ष), अक्षय भारद्वाज (30 वर्ष) और जावेद अली (20 वर्ष) को पकड़ा गया। इनके पास से 1,980 रुपये नकद जब्त किए गए।

दूसरी कार्रवाई बांझीनपाली स्थित मनकेशरी मंदिर के सामने की गई। यहां जुआ खेल रहे संजय कुमार पाण्डेय (40 वर्ष), उमेश आदित्य (30 वर्ष), कमलेश उर्फ भुरी यादव (23 वर्ष) और एतवारी आदित्य (60 वर्ष) को गिरफ्तार कर उनके पास से 920 रुपये बरामद किए गए। पुलिस को आता देखकर दोनों स्थानों से कुछ जुआरी भागने में सफल रहे।

पुसौर पुलिस ने बाघाडोला और जकेला में की कार्रवाई

पुसौर थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम बाघाडोला पंचायत भवन के सामने रोशनी में जुआ खेल रहे तीन लोगों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में बाघाडोला निवासी डिग्रीलाल चौहान (54 वर्ष), जपेश्वर चौहान (32 वर्ष) और गोपाल चौहान (34 वर्ष) शामिल हैं। इनके पास से 2,150 रुपये नकद, ताश के पत्ते और एक प्लास्टिक बोरी जब्त की गई।

2411234

वहीं ग्राम जकेला खार के पास दबिश देकर पुलिस ने जगदीश साव (29 वर्ष), विद्याधर साव (48 वर्ष), सुशील प्रधान (48 वर्ष) और नंद कुमार साव (31 वर्ष) को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 10,200 रुपये नकद, ताश की गड्डी और प्लास्टिक बोरी बरामद हुई। इस संयुक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक कुंदन गौर, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह तथा आरक्षक दिलीप सिदार, अनूप साव, महेश चौहान, मन्नु लाल और ठंडाराम गुप्ता शामिल थे।

2410582

अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा: एसएसपी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस निरंतर कार्रवाई कर रही है और ऐसे कृत्यों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

2410630

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: