Skip to content

भ्रामक खबर का खंडन: पुलिस-कांग्रेस झड़प में नहीं घायल हुए एडिशनल एसपी, खबर झूठी है

SPOFFICERAIGARH
  • रायगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित समाचार को बताया असत्य

रायगढ़, 12 मार्च, 2026। रायगढ़ पुलिस ने मीडिया रिलीज जाली करते हुए बताया कि आज दोपहर सोशल मीडिया पर “भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसियों और पुलिस में झड़प, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हुए घायल” शीर्षक से एक समाचार प्रसारित किया जा रहा है, जो पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन है। वस्तुतः ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई है जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घायल हुए हों।

इस प्रकार की अपुष्ट और भ्रामक खबरों के प्रसार से न केवल आमजन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है, बल्कि प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिह्न लग सकता है।जिला पुलिस रायगढ़ की ओर से पूर्व में भी मीडिया प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया है कि पुलिस से संबंधित किसी भी घटनाक्रम के प्रकाशन या प्रसारण से पहले पुलिस का अधिकृत पक्ष अवश्य लिया जाए।

अतः सभी मीडिया साथियों से अपेक्षा है कि भविष्य में इस प्रकार की अप्रमाणित और भ्रामक खबरों के प्रसारण से बचें तथा पुलिस से जुड़े विषयों पर आधिकारिक पक्ष (Official Statement) जरूर शामिल करें।

जारीकर्ता – जिला पुलिस प्रशासन

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

Kelopravah News : यह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से 32 वर्षों से संचालित प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का आधिकारिक न्यूज़ डेस्क (Editorial) अकाउंट है। इस आईडी के माध्यम से हमारे अनुभवी पत्रकारों और संपादकीय टीम द्वारा रायगढ़ के गांव-गांव की घटनाओं, छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों और जनहित के समाचारों को तथ्यों की जांच के बाद प्रकाशित किया जाता है। अक्टूबर 2021 से डिजिटल क्षेत्र में सक्रिय, हमारी टीम देश-दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को पूरी शुचिता और एविडेंस के साथ पाठकों तक पहुँचाने के प्रति प्रतिबद्ध है।

Share: