छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पुलिस स्मृति दिवस पर रायगढ़ में शहीद परेड का आयोजन, 154 अमर जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

20261021 123956

रायगढ़। कर्तव्य निर्वहन के दौरान देश और नागरिकों की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर पुलिसकर्मियों की स्मृति में बुधवार को उर्दना स्थित रक्षित केंद्र के शहीद परेड ग्राउंड में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान आयोजित शहीद परेड में देशभर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले 154 पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया गया और उपस्थित अधिकारियों व अतिथियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

154 बलिदानी पुलिसकर्मियों के नामों का हुआ वाचन

एसएसपी शशि मोहन सिंह की उपस्थिति में शहीद परेड की औपचारिक शुरुआत हुई। इस दौरान 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देश के विभिन्न राज्यों में कर्तव्य पथ पर प्राण न्योछावर करने वाले विभिन्न रैंक के 154 पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया गया। परेड में दो प्लाटून शामिल रहीं, जिनमें छठवीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की एक प्लाटून तथा जिला पुलिस बल रायगढ़ एवं सारंगढ़ की संयुक्त प्लाटून शामिल थीं। प्रशिक्षु सूबेदार उदय चंद कोसले ने प्लाटून कमांडर का दायित्व निभाया। परेड कमांडर के निर्देश पर शोक शस्त्र की कार्यवाही संपन्न हुई, जिसके बाद जवानों ने शीश झुकाकर अमर शहीदों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को सलामी दी।

शहीद परिवारों का सम्मान और समस्याओं के निराकरण का भरोसा

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसएसपी शशि मोहन सिंह और अन्य अतिथियों ने शहीद परिवारों के सदस्यों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी संभव है, जब हम उनके परिवारों के भविष्य को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उनकी जरूरतों और समस्याओं का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि शहीद परिवारों के कल्याण के लिए संवेदनशील होकर निरंतर प्रयास करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस केवल शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके परिवारों के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी दिन है। कार्यक्रम में आमंत्रित शहीद परिवारों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना गया, जिनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया है।

img 20261021 wa004157021459129546048

प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सलीम निहारिया, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बब्बन पठारे, वार्ड पार्षद आनंद भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) पुष्पेन्द्र बघेल, डीएसपी उन्नति ठाकुर, सीएसपी राहुल उइके, उत्तम प्रताप सिंह, सुशांतो बनर्जी, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह, निरीक्षक किशोर कुमार केरकेट्टा और कोतवाली थाना प्रभारी अमित तिवारी सहित कई पुलिस अधिकारी, जवान एवं शहीद परिजन उपस्थित रहे।

img 20261021 wa0035344341577613226816
img 20261021 wa00374179793930138658914
img 20261021 wa00216738379701021853323
img 20261021 wa00385355125370286003282
img 20261021 wa00368323533138758403233
img 20261021 wa00393147362368043080973
img 20261021 wa00335684780588023034683
img 20261021 wa00348308799557040017838

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: