Skip to content

रायगढ़ के वनांचल ‘तालगांव’ की बेटी का कमाल: ‘गायत्री यादव’ ने घर की चारदीवारी से निकलकर बदल दी 8 गांवों की तकदीर

raigarh gayatri yadav bihan yojana success story

रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम तालगांव की श्रीमती गायत्री यादव आज महिला सशक्तिकरण की एक अच्छी मिसाल बन गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर उन्होंने न केवल अपनी जिंदगी बदली, बल्कि आसपास की कई पंचायतों की महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया है। गायत्री यादव बताती हैं कि पहले उनका दायरा घर तक ही सीमित था और वे गांव की अन्य महिलाओं से भी ज्यादा परिचित नहीं थीं। वर्ष 2018 में वे “मां अम्बे” स्व-सहायता समूह से जुड़ीं। इसके बाद “देवी मां” ग्राम संगठन और “मां संकुल कापू” के माध्यम से सक्रिय होकर काम करने लगीं।

उनकी सक्रियता और काम को देखते हुए आज वे महिला ब्लॉक संगठन धरमजयगढ़ में एफएलसीआरपी के रूप में कार्य कर रही हैं और आठ पंचायतों की महिलाओं को समूह गतिविधियों व आजीविका से जोड़ने में मार्गदर्शन दे रही हैं। बिहान योजना के तहत मिलने वाले रिवॉल्विंग फंड, सामुदायिक निवेश कोष और बैंक लिंकेज की मदद से महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं। तालगांव और आसपास की महिलाएं अब कपड़ा दुकान, सेंट्रिंग प्लेट का व्यवसाय, मत्स्य पालन और खेती जैसे कार्यों से जुड़कर नियमित आय अर्जित कर रही हैं। इससे उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है।

श्रीमती गायत्री यादव ने बताया कि शासन की योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं से वनांचल की महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन रही है। उनका यह सफर हर उस महिला के लिए प्रेरणा है, जो अब तक अपने सपनों को घर के किसी कोने में दबाए बैठी थी।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

वेब न्यूज एडिटर

विकास पाण्डेय वर्तमान में रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के प्रतिष्ठित समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के डिजिटल विंग 'kelopravah.news' में न्यूज़ एडिटर के रूप में समाचार लेखन, ग्राउंड रिपोर्टिंग और संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 15 वर्षों के NBFC क्षेत्र के अनुभव के बाद, समय की परिस्थितियों के कारण उन्होंने पत्रकारिता को चुना और 'RIG24 Media Network' जॉइन किया। वहां कार्य करते हुए ही उन्होंने BJMC की प्रोफेशनल डिग्री प्राप्त की और अपनी कार्यकुशलता के दम पर सीनियर न्यूज़ एडिटर के पद तक पहुँचे। अक्टूबर 2021 से वे 'केलो प्रवाह' के वेब पोर्टल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का कुशल संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। विकास विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रमों, जनसरोकार, राजनीति, खेती-किसानी, स्पोर्ट्स, ऑटोमोबाइल और करियर (Job) जैसे विभिन्न विषयों पर पाठकों की रुचि के अनुसार निरंतर और सरल शैली में सक्रिय रूप से लेखन कर रहे हैं।

Share: