छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रेडी-टू-ईट निर्माण से आत्मनिर्भर बनीं रायगढ़ के डूमरमुड़ा की महिलाएं, हर महीने कमा रहीं 50 हजार रुपये का मुनाफा

IMG 20261101 WA0003 1

रायगढ़। महिला स्व-सहायता समूहों को पूरक पोषण आहार ‘रेडी-टू-ईट’ निर्माण का काम सौंपे जाने से ग्रामीण महिलाओं को आजीविका का मजबूत जरिया मिला है। रायगढ़ जिले के ग्राम डूमरमुड़ा स्थित सरस्वती स्व-सहायता समूह की 10 महिलाएं इस कार्य से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं और समूह को हर महीने करीब 50 हजार रुपये तक का मुनाफा हो रहा है।

अप्रैल 2026 से शुरू हुआ काम, मशीनों से तैयार हो रहा पोषण आहार

सरस्वती स्व-सहायता समूह की सदस्य चम्पा चौहान के अनुसार, बिहान योजना से जुड़ने के बाद उन्हें आजीविका के नए अवसर मिले और अप्रैल 2026 से समूह को रेडी-टू-ईट निर्माण का कार्य सौंपा गया। इससे समूह की महिलाओं को नियमित रोजगार और आर्थिक मजबूती मिली है।

पोषण आहार तैयार करने की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि सबसे पहले गेहूं, चना, सोयाबीन और अन्य सामग्रियों की मशीनों से सफाई की जाती है। इसके बाद भुनाई, पिसाई और छनाई का काम पूरा कर सामग्री को मिक्सिंग मशीन में मिलाया जाता है। निर्धारित समय तक मिश्रण तैयार होने के बाद सुरक्षित तरीके से उसकी पैकिंग की जाती है।

आंगनबाड़ी केंद्रों की मांग के अनुसार आपूर्ति

तैयार पोषण आहार को आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाले मांगपत्र के आधार पर वितरित किया जाता है। चम्पा चौहान ने बताया कि निर्माण और वितरण से होने वाली कमाई की बदौलत समूह की महिलाएं अब अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं हैं और अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहतर करने में योगदान दे रही हैं।

जिले के 2,709 केंद्रों के लिए 10 महिला समूहों का चयन

रायगढ़ जिले में कुल 2,709 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों में पूरक पोषण आहार पहुंचाने के लिए 10 महिला स्व-सहायता समूहों का चयन किया गया है। इन समूहों को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के तहत पूंजीगत सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस व्यवस्था से एक ओर महिला समूहों को नियमित आय मिल रही है, वहीं दूसरी ओर बच्चों और महिलाओं तक गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार पहुंच रहा है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: