छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में कार सवार युवती पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार

Picsart 26 11 01 17 31 24 450

रायगढ़। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में कार सवार युवती पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले एक ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चालक की पहचान ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए की गई, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की।

ट्रैफिक जाम के दौरान की गई अभद्र टिप्पणी

प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर 2026 को 22 वर्षीय एक युवती अपने पति के साथ कार में पूंजीपथरा से परीक्षा दिलाने रायगढ़ आई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद शाम करीब 4:50 बजे दोनों कार से वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान होटल ट्रिनिटी के पास मुख्य मार्ग पर जाम लगा हुआ था। जाम के कारण कार रोकने के बाद जैसे ही शीशा नीचे किया गया, ऑटो क्रमांक CG 13 BC 8268 का चालक वाहन के पास पहुंचा। चालक ने युवती की ओर इशारा करते हुए अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी की।

ऑटो नंबर से हुई पहचान, दर्ज हुआ केस

घटना के बाद युवती ने कोतवाली थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान ऑटो पंजीयन क्रमांक के जरिए पुलिस ने चालक की पहचान उमाशंकर साहू (37 वर्ष), निवासी राजीव नगर कोतरारोड, रायगढ़ के रूप में की। पहचान सुनिश्चित होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय व्यवहार और छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: