Skip to content

खाद की कालाबाजारी पर बड़ी स्ट्राइक : पुसौर के प्रधान ट्रेडर्स और अग्रवाल खाद भंडार से 14 टन उर्वरक जब्त, कोतरा और बायंग समितियों समेत 4 को नोटिस

E0A4B0E0A4BEE0A4AFE0A497E0A4A2E0A4BCE0A495E0A583E0A4B7E0A4BFE0A4B5E0A4BFE0A4ADE0A4BEE0A497E0A495E0A580E0A4B0E0A587E0A4A1

रायगढ़। कलेक्टर के निर्देश में जिले में कृषि विभाग द्वारा उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। आज गठित जिला निगरानी दल ने विकासखंड पुसौर में विभिन्न उर्वरक विक्रय केंद्रों पर छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान प्रधान ट्रेडर्स, पुसौर में 5 टन सिंगल सुपर फास्फेट तथा अग्रवाल खाद भंडार, पुसौर से 9.225 टन नीम लेपित यूरिया बिना पीओएस स्टॉक के पाए जाने पर कुल 14.225 टन उर्वरक जब्त किया गया। जब्त सामग्री को कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

इसी क्रम में विकासखंड रायगढ़ में शंकर ट्रेडिंग कंपनी, कोतरा एवं सेवा सहकारी समिति, बायंग को अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं घरघोड़ा क्षेत्र में महामाया जनरल स्टोर और अग्रवाल खाद भंडार को पीओएस एवं भौतिक स्टॉक में अंतर मिलने पर नोटिस दिया गया है। उप संचालक कृषि अनिल वर्मा ने सभी निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

किसानों को उचित मूल्य पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए विभाग द्वारा लगातार निगरानी और आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में सहायक संचालक कृषि श्री हिन्द कुमार भगत, उर्वरक निरीक्षक श्री नृपराज डनसेना, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री रोहित पटेल एवं उर्वरक निरीक्षक श्रीमती मनीषा राठौर उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से वर्ष 1988 से निरंतर प्रकाशित हो रहे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के 'Digital Wing' में News Editor की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। Finance (NBFC) क्षेत्र के 15 वर्षों के अनुभव के बाद इन्होंने 'RIG24 Media Network' से Journalism की शुरुआत की और कार्य के दौरान ही 'BJMC' की Professional Degree प्राप्त की। ​विकास अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के Web News Portal और Social Media Platforms का संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। ये विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive रिपोर्ट्स, सीएम की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ Agriculture, Politics, Finance, Infrastructure, Development, Employment, Sports, Career, Current Affairs, सामाजिक, देश-प्रदेश और शासन-प्रशासन से संबंधित कई विषयों पर निरंतर लेखन कर रहे हैं, जो पाठकों की जरूरत के अनुसार उपयोगी हों।

Share: